10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा बनेगी ब्रांड एंबेसडर? जानें किसने दिया ऑफर

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा खुश, मिल रहे कई ऑफर, मॉडलिंग से लेकर ब्रांड एंबेसडर तक जानें किसने दिया ऑफऱ....

2 min read
Google source verification
Mahakumbh Viral Girl Monalisa

Mahakumbh Viral Girl Monalisa बुलंदियों पर किस्मत, मिले कई ऑफर

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा पिछले दो दिन से जहां अपने सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने से उदास नजर आई, वहीं अब उनकी किस्मत के सितारे बुलंदियों पर पहुंच गए हैं। बॉलीवुड फिल्म में एंट्री के साथ ही अब खबर आ रही है कि मोनालिसा जल्द ही महेश्वरी साड़ियों की ब्रांड एंबेसडर बन सकती हैं। अब ये कहना गलत नहीं होगा कि मोनालिसा इतनी खुश हैं कि उनके पैर जमीं पर नहीं हैं।

माला बेचने वाली कत्थई आंखों वाली लड़की को महाकुंभ ने बनाया स्टार

मोतियों और रुद्राक्ष की माला बेचने वाले परिवारों से जुड़ी मोनालिसा महाकुंभ में पहुंची और वायरल हो गई। लोग उसकी आंखों को सबसे अलग बनाते हुए रील बना रहे थे। हालात ये बने कि उसे बीच में ही घर लौटना पड़ा। लेकिन महाकुंभ से लौटी मोनालिसा सोशल मीडिया पर कत्थई आंखों वाली महाकुंभ सनसनी बनकर लौटी।

मोनालिसा नहीं जा सकी स्कूल

मोनालिसा के परिवार वाले बताते हैं कि गरीबी और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण मोनालिसा कभी स्कूल नहीं जा सकी। वह 4 साल की थी तब स्कूल में एडमिशन करवाया था, लेकिन वे परिवार के साथ खानाबदोश जिंदगी जीती है, इसलिए पढ़ नहीं पाई। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों में माला बेचने परिवार के साथ जाती है। लेकिन उसकी जीके अच्छी है और वह कुछ अंग्रेजी शब्द भी बोल लेती है।

यहां से मिला ऑफर

दरअसल मोनालिसा को कुछ समय पहले महेश्वरी साड़ी और एक ब्यूटी पार्लर के प्रमोशन के लिए ऑफर मिला था। लेकिन परिवार ने इसकी अनुमति नहीं दी। लेकिन अब देखना है कि फ्यूचर में मोनालिसा इस ऑफर को स्वीकारती हैं या नहीं? क्योंकि उन्होंने अब बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा की अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर साइन कर ली है।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का बॉलीवुड में डेब्यू, इस डायरेक्टर ने किया साइन

ये भी पढ़ें: महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, कई का बदला ट्रेनों का रूट, ये ट्रेनें हुईं कैंसिल