9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS Transfer : चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 25 IAS और 187 SAS अफसर इधर से उधर, देखें लिस्ट

IAS Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अफसरों के ट्रांसफर की पहली सूची जारी की गई है।

4 min read
Google source verification
MP IAS Transfer List

IAS Transfer : चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 25 IAS और 187 SAS अफसर इधर से उधर, देखें लिस्ट

IAS Transfer : मध्य प्रदेश में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। गुरूवार को राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अफसरों के ट्रांसफर की पहली सूची जारी की गई है। विभाग की ओर से जारी पहली सूची में 25 आईएएस और 43 अपर कलेक्टर स्तर के एसएएस अफसरों के नाम हैं।

यही नहीं गुरुवार की शाम को ही संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के 144 राज्य प्रशासनिक सेवा स्तर के अधिकारियों की भी ट्रांसफर लिस्ट भी जारी की गई है। उम्मीद जताई जा रही है किस जल्द ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) अफसरों की सूची भी जारी हो सकती है।


अधिकतर अफसर ऐसे

खास बात ये है कि, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों के स्थानांतरण सूची में अधिकतर ऐसे अधिकारी हैं, जो अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर इन सभी का ट्रांसफर होना भी जरूरी था।

यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पताल में पार्किंग स्टाफ का 'कब्जा', मरीज के परिजन को सोते में से उठाकर पीटा, VIDEO


SAS अफसरों की लिस्ट

मध्य प्रदेश आईएएस तबादलों की सूची

- गोपाल कृष्ण तिवारी अपर आयुक्त आदिवासी विकास तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम से अपर सचिव जल संसाधन विभाग।

- अजय श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह से अपर आयुक्त आदिवासी विकास तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम।

- रानी बाटड मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला से अपर आयुक्त राजस्व शहडोल संभाग।

- अजय देव शर्मा अपर कलेक्टर इंदौर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन।

- जमुना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम से अपर आयुक्त इंदौर संभाग।

- अर्पित वर्मा अपर कलेक्टर शहडोल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह।

- किरोड़ी लाल मीणा अपर कलेक्टर धार से संचालक राज्य कंप्यूटर सिक्योरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम।

- अभिलाष मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल से अपर आयुक्त नगर पालिक निगम इंदौर।

- अंकिता धाकरे सीईओ जिला पंचायत उज्जैन से अपर कलेक्टर भोपाल।

- अंजू अरुण कुमार मंत्रालय से अपर कलेक्टर ग्वालियर।

- अमन वैष्णव सीईओ जिला पंचायत झाबुआ से सीईओ जिला पंचायत रतलाम।

- अक्षत जैन एसडीएम राजनगर छतरपुर से सीईओ जिला पंचायत बैतूल।

- श्रेयान्स कूमट एसडीएम सौसर जिला छिंदवाड़ा से सीईओ जिला पंचायत मंडला।

- सृष्टि देशमुख गौड़ा एसडीएम गाडरवारा जिला नरसिंहपुर से सीईओ जिला पंचायत बुरहानपुर।

- तन्मय वशिष्ठ शर्मा एसडीएम बैहर जिला बालाघाट से सीईओ जिला पंचायत अनूपपुर।

- काजल जावला एसडीएम शाहपुरा जिला डिंडोरी से उप सचिव मंत्रालय।

- दलीप कुमार एसडीएम हरसूद जिला खंडवा से सीईओ जिला पंचायत नरसिंहपुर।

- हिमांशु प्रजापति एसडीएम जावरा जिला रतलाम से सीईओ जिला पंचायत देवास।

- आकाश सिंह एसडीएम बडनगर जिला उज्जैन से उप सचिव मंत्रालय, भोपाल।

- निधि सिंह एसडीएम चंदेरी जिला अशोकनगर से अपर आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल।

- पवार नवजीवन विजय एसडीएम कुक्षी जिला धार से सीईओ जिला पंचायत सिवनी।

संबंधित खबरें

- नागार्जुन गौड़ा उप सचिव आयुष विभाग से अपर कलेक्टर हरदा।

- सपना पंकज सोलंकी अपर परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग इंदौर से अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर।

- अभय सिंह ओहरिया सीईओ जिला पंचायत अनूपपुर से उप सचिव मंत्रालय भोपाल।

- रेखा राठौड़ प्राचार्य राजस्व प्रशिक्षण शाला इंदौर से सीईओ जिला पंचायत झाबुआ।