22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुष्कर्मी फरहान खान पर एमपी के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- ऐसे अपराधियों को सरेराह गोली मारनी चाहिए

Minister Vishwas Sarang- भोपाल में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में मुख्य आरोपी फरहान खान पर एमपी के मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है।

2 min read
Google source verification
BJP asked questions by taking the names of Kamal Nath Ajay Singh and Arun Yadav

BJP asked questions by taking the names of Kamal Nath Ajay Singh and Arun Yadav

Minister Vishwas Sarang- भोपाल में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में मुख्य आरोपी फरहान खान पर एमपी के मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री ने कहा है ऐसे अपराधियों को सरेराह गोली मारनी चाहिए। फरहान ने देर रात पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की थी तब पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर करते हुए पैर पर गोली मारकर पकड़ लिया। उसने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाई और गाड़ी से उतरते ही पुलिस कर्मी की रिवॉल्वर छीनने की कोेशिश कर भागने लगा। तब पुलिस ने फरहान को रोकने के लिए उसके पैर में गोली मारकर दबोच लिया। बाद में उसे घायलावस्था में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरहान पर अब हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया गया है।

आरोपी फरहान खान अब पुलिस की कैद से भागने के लिए छटपटा रहा है। शुक्रवार रात जब दुष्कर्म से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस उसे सीहोर के बिलकिसगंज ले जा रही थी तब उसने भागने की कोशिश की। आधी रात जैसे ही पुलिस की गाड़ी रातीबड़ थाना क्षेत्र के सरवर गांव के पास पहुंची तो फरहान ने शातिराना चाल चली लेकिन पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए।

यह भी पढ़े :तीन राज्यों को तोड़कर बनाएंगे 21 जिलों का नया प्रदेश! बुलाई महापंचायत

यह भी पढ़े : डॉ. मोहन यादव को क्यों बनाया गया मुख्यमंत्री, स्वामी अवधेशानंद का बड़ा बयान

इस मामले में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री विश्वास सारंग का बयान सामने आया है। उन्होंने ऐसे आरोपियों को गोली मारने की बात कही है। दुष्कर्मी फरहान के पैर में गोली चलाने का जिक्र करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने स्पष्ट कहा कि ऐसे अपराधियों के पैर पर नहीं बल्कि छाती पर ही गोली मारनी चाहिए थी। ऐसे आरोपियों को सरेराह गोली मारनी चाहिए।

बता दें कि अशोका गार्डन पुलिस ने फरहान को फिर से रिमांड पर लिया था। जांच में पता चला कि बिलकिसगंज में अन्य आरोपी अबरार के साथ फरहान रुका था। यहां लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजैट्स छिपाने की बात सामने आई थी।
पुलिसकर्मी उसे तस्दीक के लिए ले जा रहे थे तभी फरहान ने भागने की कोशिश की।

कुकृत्यों के वीडियो भी बनाए

इस बीच दुष्कर्म की पांचवीं पीड़िता के भी अशोका गार्डन पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। राजधानी की 22 वर्षीया छात्रा ने पुलिस को बताया कि अली और फरहान ने एक ही कमरे में दुष्कर्म किया। दोनों ने एक-दूसरे के कुकृत्यों के वीडियो भी बनाए। विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई की। पुलिस ने इंदौर जाकर छात्रा से रेप करने के मामले में भी साक्ष्य जुटाए हैं।