
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कुछ जिलों के आसमान में इन दिनों बादलों ने वापस अपना डेरा डाल दिया है। इसे देखते हुए जानकारों की राय कुछ बदल सी गई है।
एक ओर जहां कुछ जानकारों का कहना है कि अब तक मौसम ने ऐसी कोई निशानी तो नहीं दी है जिससे यह लगे की मध्यप्रदेश की ओर आफत आ रही है। वैसे भी तकरीबन आधा अगस्त गुजर चुका है अत: अब आसमान से कहर के आने की बात अनुचित महसूस होती है। मौसम में हुए इस बदलाव से यह अनुमान अवश्य लगाया जा रहा है कि आगामी कुछ दिन भोपाल सहित कुछ जिलों में परेशानी वाले जरूर रह सकते हैं। वहीं कुछ जानकार इस बात को लेकर भी इनकार नहीं कर रहे हैं कि अगले कुछ दिनों को मौसम के लिहाज से खतरनाक माना जा सकता है।
इसका कारण मप्र में तकरीबन हर साल जुलाई के अंत से अगस्त तक मानसून(MONSOON NEWS) द्वारा मचाई जाने वाली तबाही को माना जा रहा है। पिछले वर्षों में देखें तो इन दिनों में नदियां उफान पर होती हैं,जिसके कारण सैकड़ों गांवों से संपर्क टूट जाता है, जबकि लाखों लोग बेघर हो जाते हैं। लेकिन इस वर्ष अब तक बारिश में वह जोर देखने को नहीं मिला है। वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी किए जा रहे सेटेलाइट चित्रों को देखकर कुछ मौसम के जानकारों का मानना है कि मानसून के लगीाग वापस लौट चुका है ऐसे में भयानक बारिश के बारे में कहना केवल लोगों को डराने जैसा होगा।
जबकि कुछ जानकार यह भी मानते हैं कि चुकिं इस साल बारिश का सिस्टम लगातार बदलता रहा है, ऐसे में कभी भी इसके पुन: मध्यप्रदेश में सक्रिय(MONSOON ALERT) होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
अधिकांश का यह भी मानना है कि इस साल मध्यप्रदेश कम वर्षा की स्थिति में रहेगा। क्योंकि बारिश का सिस्टम समय समय पर अपनी चाल बदलता रहा है, ऐसे में कुछ जिलों में अभी तक औसत वर्षा भी नहीं हो सकी है। सेटेलाइट चित्रों को देखते हुए जानकारों का कहना है कि ये तो साफ है कि बारिश अभी कुछ दिन और जारी रहेगी, वहीं कुछ दिन यह अपनी भयानकता भी दिखा सकती है।
फिर वापस आई बारिश:
पिछले कुछ दिनों से राजधानी भोपाल के अलावा राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का सिस्टम पुन: सक्रिय हो गया है, जिसके कारण करीब एक सप्ताह से लगातार थोड़ी बहुत बारिश तकरीबन रोज हो रही है। ऐसे में इन दिनों सुबह से मौसम सुहावना बना रहा। वहीं हल्की बारिश से गर्मी व उमस का असर कम हुआ है।
अगले 7 दिनों तक यह रहेगा मौसम का हाल(Weather Forecast):
मौसम(Monsoon) के जानकारों के अनुसार अगले 7 दिनों तक भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों जैसे विदिशा,सीहोर,राजगढ़, रायसेन, अशोक नबर आदि जिलों में भी कई जगह बारिश व गरज के साथ छीटें पडने की संभावना है।
यह रहेगा अगले 7 दिन का हाल:-
सेलेटाइट चित्रों को देखते हुए अधिकांश मौसम (MONSOON ALERT)के जानकारों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक शहर के अधिकांश हिस्सों में लगातार हल्की व तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
- शुक्रवार यानि 25 अगस्त 2017: इस दिन शहर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा या बूंदा बांदी के साथ बादल छाए रहने का अनुमान है।
- शनिवार यानि 26 अगस्त 2017: हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे।
- रविवार यानि 27 अगस्त 2017: इस दिन सामान्य बारिश के साथ आसमान पर काले बादल छाए रहेंगे, वहीं कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज बारिश भी हो सकती है।
सोमवार यानि 28 अगस्त 2017: इस दिन बारिश के साथ आंधी चलने का भी अनुमान है।
मंगलवार यानि 29 अगस्त 2017: इस दिन आसमान में गड़गड़ाहट के साथ बिजली के भी लगातार चमकने के आसार दिखाई दे रहे हैं, इसके साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहने का अनुमान है।
बुधवार यानि 30 अगस्त 2017: सामान्यतः इस दिन का मौसम काफी हद तक 29 अगस्त जैसा ही रहेगा। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे साथ ही धूप भी किन्हीं किन्ही जगहों पर खिली रह सकती है।
गुरुवार यानि 31 अगस्त 2017: बादलों के साथ आसमान मे सूर्य देव के भी दर्शन हो सकते हैं, इस दिन बारिश की संभावना के साथ आसमान पर बादल तो छाए ही रहेंगे साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के चलने का अंदेशा भी है।
वहीं इससे पहले गुरुवार को भी शहर में शाम के समय काफी तेज बारिश(Weather of mp) हुई, जिसके चलते दोपहिया वाहन चालक जो जहां थे वहीं थमने को मजबूर हो गए हालत यह थी कि सड़के सूनी हो गई और रास्तों में बने बस स्टैंड में इतने लोग शरण लेने आ गए कि वहां पैर रखने तक की जगह नहीं बची।
इसके अलावा शुक्रवार को भी दोपहर से ही हल्की बारिश(bhopal weather) का दौर शुरू हो गया वहीं दोपहर 3 बजे के बाद शहर के आसमान पर बादलों ने ऐसा डेरा डाला कि दोपहर को ही शाम का सा नजारा महसूस होने लगा। वहीं आने वाली बारिश के डर से लोग तेजी से घर जाते हुए दिखे। साथ ही गुरुवार के बाद शुक्रवार दोपहर में अचानक बदले मौसम के रूख को देखकर कई लोगों के कदम ठिठक गए। आसमान में काले बादलों का डेरा जहां एक ओर लोगों को डरा रहा है वहीं कुछ लोगों ने अभी घर से बाहर निकलने का विचार टाल दिया है।
इधर, सूखी नदी की चल पड़ी धार, बहने लगा तेज पानी:
सीहोर के मेहतवाड़ा में सुखी नदी को देख दुखी हो रहे ग्रामीणों के चेहरे पर उम्मीद की खुशी लौट आई है। पिछले दो दिनों से रुकरुककर और शुक्रवार को दिन में हुई कुछ देर की बारिश ने नेवज नदी की धार चला दी है। बारिश के ढाई महीने के बाद भी सुखी नदी में पानी देख उसे देखने लोगों का नदी किनारे भीड़ उमड़ पड़ी।
मेहतवाड़ावासी के चेहरे पर उस समय मुस्कान लौट आई जब उन्होंने अचानक नदी में बहते हुए पानी को देखा। दरअसल इस बार जून महीने के बाद से शुरू हुई बारिश कम ही बरसी है। उससे तालाब, तलैया भराना तो दूर की बात नदी, नालों की धार तक नहीं चल पाई है। ऐसे में पिछले २४ घंटे में हुई रुककर और शुक्रवार को हुई अच्छी बारिश ने नेवज नदी की सुखी नदी में पानी की धार चला दी है। जब इसकी जानकारी गांव में लगी तो लोग उत्साहित होकर नदी को देखने पहुंचे। लोगों ने बताया कि बारिश कुछ दिन बचे हैं। इसमें भी अच्छी बारिश नहीं हुई तो दिक्कत होगी।
इधर कहीं धूप तो कहीं बरसे बादल
शुक्रवार को कई जगह कुछ देर अच्छी बारिश हुई तो कहीं पर धूप खिली हुई थीं। सुबह के समय गुड़भेला और सीहोर के बीच अच्छी बारिश हुई। जबकि सीहोर में पानी की बूंद तक नहीं गिरी और धूप खिली हुई थीं।
Updated on:
25 Aug 2017 06:34 pm
Published on:
25 Aug 2017 04:16 pm
