7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार का दावा: मध्य प्रदेश में अब तक 5 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर वापस आ चुके हैं

शिवराज सरकार ने पांच लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को वापस लाने का दावा किया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 23 May 2020, 1:46 PM IST

migrant.jpg

भोपाल. कोरोना महामारी में लाखों की संख्या में मजदूर अपने-अपने घर को जा रहे हैं। इन सब के बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने पांच लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को वापस लाने का दावा किया है। ये प्रवासी श्रमिक लॉकडाउन के कारण देश के अन्य राज्यों में फंस गए थे। इनमें से अधिकांश प्रवासी श्रमिकों को सड़क परिवहन के माध्यम से लाया गया।

प्रदेश के नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव आईसीपी केशरी ने बताया कि प्रदेश सरकार शुक्रवार तक अन्य राज्यों में फंसे पांच लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को वापस ला चुकी है। उन्होंने कहा कि 3.52 लाख प्रवासियों को बसों और 1.46 लाख लोगों को 119 विशेष रेलगाड़ियों के जरिए लाया गया है।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 2.02 लाख प्रवासी गुजरात से लाए गए जबकि महाराष्ट्र से 1.12 लाख और राजस्थान से 1.10 लाख प्रवासी आए। इसके अलावा प्रवासियों को गोवा, दिल्ली. पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी वापस लाया गया।

इसके अलावे मुख्य सचिव आईसीपी केशरी ने बताया कि मध्य प्रदेश की सीमाओं पर पहुंचने वाले अन्य राज्यों के श्रमिकों को भी राज्य सरकार उनके प्रदेश की सीमाओं तक पहुंचा रही है।