26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में ओवरफ्लो हो गए 50 से अधिक डैम, गुजरात में बढ़ी टेंशन

50 से अधिक डैम ओवरफ्लो हो गए हैं, डैमों में पानी की आवक अधिक होने के कारण उनके गेट भी खोल दिए गए हैं, चूंकि एमपी के अधिकतर डैमों का पानी नर्मदा में होकर गुजरात के सूरत तक पहुंचता है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 22 Aug 2022, 6:33 PM IST

damm3.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में छोटे-बड़े सभी मिलाकर करीब 50 से अधिक डैम ओवरफ्लो हो गए हैं, डैमों में पानी की आवक अधिक होने के कारण उनके गेट भी खोल दिए गए हैं, चूंकि एमपी के अधिकतर डैमों का पानी नर्मदा में होकर गुजरात के सूरत तक पहुंचता है, इसलिए यहां से डैमों के खुलने से निकल रहा बारिश का पानी सीधा सरदार सरोवर डैम पर पहुंचता है, ऐसे में एपी के बाद गुजरात में भी अलर्ट जारी होने की जानकारी आ रही है।

प्रदेश में आसमानी आफत से आम और खास हर कोई परेशान है, हर कहीं बाढ़ आ गई है, राजधानी भोपाल में पिछले १७ घंटों से बिजली नहीं है। लोग अंधेरे में दिन और रात गुजारने को मजबूर हैं। विदिशा जिले में बाढ़ में फंंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए वायु सेना से मदद मांगी है, यहां हेलिकाप्टर से ही लोगों को निकाला जा सकेगा।


भोपाल में आज सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम को 5:30 बजे तक 149 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।


Rainfall DT 22.08.2022 (0830-1730)
Raisen 157.0 M.M
Bhopal 149.0 M.M
Bhopal City 144.7 M.M
Narmadapuram 120.0 M.M
Guna 47.0 M.M
Pachmarhi 28.0 M.M
Dhar 15.0 M.M
Ujjain 9.0 M.M
Narsinghpur 9.0 M.M
Sagar 8.0 M.M
Indore 5.6 M.M
Khandwa 5.0 M.M
Betul 4.0 M.M
Damoh 4.0 M.M
Ratlam 4.0 M.M
Satna 3.0 M.M
Umaria 2.0 M.M
Jabalpur 1.0 M.M
Mandla 1.0 M.M
Gwalior 0.2 M.M


प्रदेश में भारी बारिश से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं, विदिशा जिले में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए वायु सेना से मदद मांगी है, वहीं नर्मदापुरम जिले में भी भारी बारिश के चलते बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे बंद पड़ा है, ऐसे में कई बसें और सैंकड़ों वाहनों की लाइन लगी है, लोग जमकर परेशान हो रहे हैं, बारिश के चलते बस्तियों में पानी भर गया है, गांव के गांव टापू बन गए हैं, प्रदेश में हाहाकार मच गया है। जो लोग घर से बाहर हैं वे घर नहीं जा पा रहे हैं, ऐसे में सीएम ने लोगों से बेवजह घर से बाहर निकलने की मना की है।