
विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी
एमपी में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 144 प्रत्याशियों के नाम है। कांग्रेस की दूसरी सूची भी जल्द ही जारी किए जाने की बात कही गई है। इससे पहले बीजेपी की चार सूची जारी हो चुकी है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। रविवार को कांग्रेस (Congress) ने उम्मीदवारों (Congress Candidates First List) की पहली लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस की इस सूची में कई चौंकानेवाले नाम भी हैं। केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मंजूरी के बाद उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं जिनमें कुछ नाम चौंका भी रहे हैं।
कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से पूर्व सीएम कमलनाथ को टिकट दिया गया है।
कई सर्वे के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है। कांग्रेस के नजरिए से कमजोर 66 विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
यह खबर अपडेट की जा रही है
Updated on:
15 Oct 2023 09:40 am
Published on:
15 Oct 2023 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
