बताया जा रहा है कि इस तरह के कोर्स के तहत भाजपा की तैयारी है कि भाजपा के उच्च पदों पर विराजे नेता भविष्य में जब भी बोलें तो साफ-सुथरा बोलें। जिस तरह विधानसभा सत्र से पहले भाजपा अपने विधायक दल की बैठक में तय कर लेती है कि विधान सभा में सरकार का पक्ष कैसे रखना है, कैसे विपक्ष को घेरना है, बयानबाजी ऐसी हो कि सरकार या पार्टी पर कोई आंच ना आए। जिस तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाता है कि उन्हें हर मुद्दे पर बोलने से सार्वजनिक बयानबाजी से रोकने के गुण सिखाता है, ठीक उसी तर्ज पर भाजपा भी अपने बड़बोले नेताओं की क्लास लगाएगी और उन्हें बोलना सिखाएगी।