
Breaking News : 12वीं कक्षा के बचे हुए पेपर की तारीख घोषित, MP Board का ऐलान
भोपाल/ लंबे इंतेजार के बाद आखिरकार माध्यमिक शिक्षा मंडल ( MP Board ) ने 12वीं कक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। एमपी बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की परीक्षा के शेष रह गए पेपरों की तारीखों पर बने असमंजस को दूर करते हुए कहा है कि, 12वीं कक्षा के बचे हुए पर्चों की परीक्षा 8 जून से 16 जून के बीच होगी। हालांकि, आगामी दिनों में सब्जेक्ट के अनुसार, टाइम टेबल भी जारी कर दिया जाएगा।
दसवीं कक्षा के बचे हुए पेपर निरस्त
इसके अलावा, दसवीं कक्षा की परीक्षा को लेकर छात्रों में बने असमंजस पर विराम लगा दिया गया है। एमपी बोर्ड ने फैसला लिया है कि, 10वीं के जो पेपर बाकी रह गए थे। अब वो पेपर नहीं लिये जाएंगे। अब तक जो पेपर लिये जा चुके हैं, उन्हीं के अंकों के आधार पर छात्रों का दसवीं कक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। यानी अब तक छात्रों के जो पेपर शेष रह गए थे उनके आगे पास लिखा जाएगा ।
पत्रिका की खबर का असर
इसके अलावा, पत्रिका की खबर का बड़ा असर हुआ है। जिसमें प्रदेश के निजी स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा छात्रों के अभिभावकों से अन्य कोई भी फीस नहीं ले सकेंगे। लंबे समय से पत्रिका द्वारा इस मुद्दे को उठाया जा रहा था, जिसपर फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए निर्देश हैं कि, 19 मार्च 2020 लॉक डाउन शुरू होने की तिथि से लेकर लॉक डाउन समाप्त होने तक की अवधि तक कोई भी निजी विद्यालय, विद्यार्थियों से सिर्फ ट्यूशन फीस ही ले सकेगा। इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य फीस नहीं ली जाएगी ।
Published on:
16 May 2020 08:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
