
भोपाल. मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के 18 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education, Madhya Pradesh) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह दोनों ही बोर्ड परीक्षाएं हैं जिनका टाइम टेबिल जारी कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए आदेश के मुताबिक इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 1 मार्च से और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरु होंगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 9-12 बजे का होगा।
10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबिल
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जो टाइम टेबिल जारी किया गया है उसके मुताबिक 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरु होंगी और 27 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 9-12 बजे का होगा। देखें टाइम टेबिल..
1 मार्च 2023 (दिन बुधवार)- हिंदी
3 मार्च 2023 (दिन शुक्रवार)- उर्दू
7 मार्च 2023 (दिन मंगलवार)- सामाजिक विज्ञान
11 मार्च 2023 (दिन शनिवार)- गणित
14 मार्च 2023 (दिन मंगलवार)- संस्कृत
17 मार्च 2023 (दिन शुक्रवार)- अंग्रेजी
20 मार्च 2023 (दिन सोमवार)- विज्ञान
25 मार्च 2023 (दिन शनिवार)- मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
27 मार्च 2023 (दिन सोमवार)- NSQF के समस्त विषय
12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबिल...
2 मार्च 2023 (दिन गुरुवार)- हिंदी
4 मार्च 2023 (दिन शनिवार)- अंग्रेजी
6 मार्च 2023 (दिन सोमवार)- फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेंड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एंड फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, प्रथम प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स।
10 मार्च 2023 (दिन शुक्रवार)- बायोलॉजी
13 मार्च 2023 (दिन सोमवार)- बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
15 मार्च 2023 (दिन बुधवार)- राजनीति शास्त्र, द्वितीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स
18 मार्च 2023 (दिन शनिवार)- केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलीआफ साइंड एंड मेथमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान, तृतीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स।
21 मार्च 2023 (दिन मंगलवार)- मेथमेटिक्स
24 मार्च 2023 (दिन शुक्रवार)- समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि (मानदिकी), होम साइंस (कला समूह), ड्राइंग एंड डिजाइनिंग, बुक-कीपिंग एंड एकांउटेन्सी, इनवायरमेंटल एज्यूकेशन एंड रुरल डेवलपमेंट+इंटरप्रेनुअरशिप।
27 मार्च 2023 (दिन सोमवार)- इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
28 मार्च 2023 (दिन मंगलवार)- भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य।
29 मार्च 2023 (दिन बुधवार)- उर्दू, मराठी
31 मार्च 2023 (दिन शुक्रवार)- NSQF के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा।
1 अप्रैल 2023 (दिन शनिवार)- संस्कृत
Published on:
02 Dec 2022 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
