
एमपी कांग्रेस भवन। (सोर्स- पत्रिका फाइल)
mp congress: अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेता लक्ष्मण सिंह पार्टी से निष्कासित हो सकते हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण सिंह को अनुशासनहीनता करने के कारण कांग्रेस पार्टी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर सकती है। लक्ष्मण सिंह अक्सर पार्टी गाइडलाइन को दरकिनार कर पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं।
जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के डिसिप्लिनरी कमेटी के अध्यक्ष तारिक अनवर ने पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को अनुशानसहीनता करने के कारण कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने की सिफारिश की है। इस आधार पर लक्ष्मण सिंह पर कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि लक्ष्मण सिंह मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई है लेकिन वो कई बार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करते आए हैं।
बीते दिनों लक्ष्मण सिंह को राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान को कांग्रेस पार्टी ने कारण बताओ नोटिस दिया था। दरअसल 25 अप्रैल को लक्ष्मण सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पार्टी नेतृत्व पर हमला बोला था। पहलगाम के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक शोक सभा के दौरान लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भोले हैं, देश उनकी अपरिपक्वता के परिणाम भुगत रहा है।
यह भी पढ़ें- बर्थ-डे पर पार्टी में आया बॉयफ्रेंड और कर डाला कांड…
Published on:
06 Jun 2025 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
