
राजधानी का राजनीतिक वारिस किसी विधानसभा को कहा जाए तो उत्तर का नाम ही आएगा। सबसे पुरानी विधानसभा में राजनीतिक वर्ग विशेष के आसपास केंद्रित है। आरिफ अकील 25 साल से उत्तर के विधायक रहे, अब बेटे आतिफ अकील को मैदान में उतारा है। कांग्रेस परंपरागत सीट होने की वजह से आराम और शांति से अपना प्रचार कर रही है, जबकि भाजपा हर हाल में इस बार के नारे के साथ अपने बड़े चेहरों को यहां मैदान में उतारे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल में रोड शो किया। शुक्रवार को खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर के व्यापारी वर्ग के बीच दिवाली मिलने के तहत पहुंचे। शिवराज सिंह पहले भी विधानसभा में रोड शो कर चुके हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील को इस बार भाजपा प्रत्याशी से पहले चाचा आमिर अकील से चुनावी लड़ाई लडऩा पड़ रही है। बड़े भाई द्वारा राजनीतिक विरासत बेटे के सुपुर्द करने से नाराज आमिर भतीजे के खिलाफ निर्दलीय मैदान में हैं। आरिफ अकील के पक्के वोटलबैंक पर आमिर सेंध लगा रहे हैं। आमिर के अलावा कांग्रेस के नासिर इस्लाम भी निर्दलीय मैदान में है। उत्तर विधानसभा में कांग्रेस के परंपरागत मुस्लिम वोट बैंक पर ये दोतरफा सेंधमारी मानी जा रही है। इसमें ही भाजपा अपनी जीत का रास्ता देख रही है।
प्रमुख मुद्दे Alok Sharma (BJP)
- बदहाल सडक़ें, बाजार क्षेत्रों में जाम की समस्या प्रमुख। यह इस बार भी मुद्दा।
- शहर के सबसे पुराने बाजार के बावजूद यहां दुकानदार और खरीदारों को दिक्कत।
- हेरिटेज संरक्षण जरूरी, एतिहासिक धरोहरों का संरक्षण बहुत जरूरी।
प्रमुख मुद्दे Atif Aqeel (Congress)
- नए ब्रिज और सडक़ों की इस क्षेत्र में बहुत ही अधिक जरूरत है।
- गरीबों को घर देना, सीवेज व पानी की समस्या दूर करना है।
- तालाबों का संरक्षण करना है।
ये भी पढ़ें : MP Election 2023: 'अब महल जनता का है, आप वहां घूमने जाएंगे, चाट खाकर दौने भी वहीं फेंक आएंगे'
ये भी पढ़ें :mp election 2023 चुनाव से पहले मतदान! अब तक 6257 मतदाता कर चुके वोटिंग...
Updated on:
11 Nov 2023 09:59 am
Published on:
11 Nov 2023 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
