
MP Government
MP Government: मध्यप्रदेश को नए साल 2025 में जन कल्याण करने वाले चार मिशन मिलेंगे। ये युवा, महिला, किसान और गरीबों का कल्याण करेंगे। ये जनवरी में शुरू होंगे। सड़कों पर लोक परिवहन की बसें भी दौड़ने लगेंगी। ये परिवहन क्षेत्र में जमे माफियाओं के दंभ को तोड़कर प्रदेश के अंतिम छोर तक जाएंगी और लोगों को आवागमन की गारंटी देंगी।
3 नई योजनाएं भी जमीन पर स्वरूप ले सकती हैं तो कुल उत्पादित दूध का 90 फीसद हिस्सा सहकारी दुग्ध संयंत्रों के जरिए प्रोसेस होगा। इसका भी फायदा जनता को होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
माधव नेशनल पार्क 9वां टाइगर रिजर्व बनेगा तो गांधी सागर अभयारण्य को चीते मिलेंगे। प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट आती है तो संभाग, जिले, तहसील और विकासखंडों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण होगा। लोगों को मुयालयों के लिए दूर तक यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
युवा शक्तिमिशन: युवाओं को रोजगार आदि के अवसर देकर सशक्त बनाया जाएगा।
गरीब कल्याण मिशन : गरीब व वंचित वर्गों को सुरक्षा, रोजगार सुविधाएं दी जाएगी।
नारी सशक्तिकरण मिशन : महिलाओं को आत्मनिर्भर के साथ आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
किसान कल्याण मिशन : किसानों की आय में वृद्धि के साथ कृषि को लाभकारी बनाया जाएगा।
प्रदेश में पत्रिका ने लोक परिवहन सेवाओं की कमी को लेकर जन अभियान चलाया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 19 वर्षों से बंद लोक परिवहन सेवा को शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र, यूपी समेत 7 राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन करने के बाद 8 कंपनियां गठित करने का निर्णय लिया है।
इनमें सात संभाग स्तरीय और एक स्टेट होल्डिंग कंपनी होगी। ये बिजली वितरण कंपनियों की तरह काम करेंगी। ये अपने-अपने क्षेत्र में रूट से लेकर उन पर चलाई जाने वाली बसों की व्यवस्था करेंगी। निगरानी का पूरा जिमा इन्हीं का होगा। इन कंपनियों को जनता की प्रत्येक सुविधाओं का ध्यान रखना होगा।
Published on:
01 Jan 2025 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
ट्रेंडिंग
