भोपालPublished: Nov 03, 2022 05:51:07 pm
shailendra tiwari
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को फिटनेस यात्रा बताने के बाद अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए उन्हें सर्कस का शेर कह दिया, तो कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से कहा माफी मांगे। यही नहीं सचिन पायलट पर भी गृहमंत्री तंज कसते नजर आए।
भोपाल। मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। राहुल गांधी भी मप्र की दहलीज पर पहुंचने को हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी को दहाड़ता हुआ शेर कह दिया। तो प्रदेश के गृहमंत्री इस पर तंज कसते नजर आए। यही नहीं रामसेतु फिल्म देखने को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी पर भी उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर पलटवार करते हुए उनसे मांफी मांगने को कहा।