
15 अगस्त को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराएगी एमपी के ये लाड़ली मप्र की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। आज हम बात करेंगे मप्र की उन पर्वतारोही बेटियों की जो, 15 अगस्त के दिन एक बार फिर इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय जोडऩे वाली हैं। ये पर्वतारोही हैं रायसेन की अंजना यादव जो स्वतंत्रता दिवस के दिन यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्बुस पर तिरंगा फहराएंगी। वहीं मप्र सरकार के 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एंबेसडर गौरी अरजरिया जल्द ही साउथ अफ्रीका के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने वाली हैं।
अंजना यादव ने देशवासियों को दिया संदेश
आपको बता दें कि जिला कलेक्टर अरविंद दुबे ने अंजना यादव को राष्ट्रध्वज सम्मान पूर्वक सौंपते हुए माउण्ट एल्बुस पर आरोहण की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया था। अंजना बेस कैंप पहुंच गई हैं। आज उन्होंने बेस कंैप से देशवासियों के लिए संदेश भेजा है। यहां पढ़ें अंजना का संदेश अंजना ने देशवासियों को संदेश दिया है कि 'मैं इंटरनेशनल यूरोप के माउंट एल्बुस पर हमारा तिरंगा फहराऊंगी। मैं आप सभी के सपोर्ट से यहां तक पहुंची हूं। आज हमारा रेस्ट डे है। 14 की रात से हम तिंरगा लेकर निकलेंगे और 15 को हम वहां तिरंगा लहरा देंगे। जय हिंद, जय भारत।'
अंजना के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड
आपको बता दें कि अंजना 15 अगस्त 2021 को हिमाचल की यूनम पीक 20 हजार फीट पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया था। अंजना यादव माउण्ट फेण्डशिप पीक 17, 346 फीट, माउण्ट रैनो पीक 16,023 फीट, माउण्ट एवरेस्ट बेस केम्प 17,598 फीट, माउण्ट गोकू पीक 17,929 फीट, माउण्ट पतालशू पीक 13,800 फीट पर पूर्व में सफलता पा चुकी हैं।
मप्र सरकार के 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एंबेसडर गौरी अरजरिया जल्द ही साउथ अफ्रीका के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने वाली हैं। दरअसल गौरी अरजरिया एक पर्वतारोही हैं। वे भले ही पन्ना के रहने वाले एक साधारण परिवार में जन्मी हैं, लेकिन उनका नाम प्रदेश के साथ ही देश में भी मशहूर हैं। आपको बता दें कि गौरी अरजरिया एक पर्वतारोही हैं और अब तक गौरी देश भर की सबसे ऊंची पांच चोटियों की चढ़ाई कर चुकी हैं। और अपने साथ ही अपने गांव का नाम भी रोशन कर रही हैं।
15 अगस्त पर किलिमंजारों चोटी पर फहराएंगी तिरंगा
आपको बता दें कि गौरी अरजरिया अब साउथ अफ्रीका के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराएंगी। किलिमंजारो की समुद्र तल से ऊंचाई 19, 341 फिट है। इस ऊंचाई के शिखर पर वे भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगी। यह उनकी छठी पर्वत यात्रा होगी। आपको बता दें कि गौरी ने तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी पर ध्वजारोहण के लिए मंगलवार को यात्रा शुरू की। इस दौरान पवई के लोगों ने फूल माला से उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने गौरी को तिरंगा साड़ी भेंट कर उन्हें रवाना किया।
76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस
आजाद भारत का इस साल 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। पहली बार 15 अगस्त सन 1947 को देश के आजाद होने पर झंडा फहराया गया था। तकनीकी रूप से ये दिन देश का पहला स्वतंत्रता दिवस था। इसके बाद 15 अगस्त 1948 को भारत का दूसरा स्वतंत्रता दिवस और आजादी की पहली वर्षगांठ मनाई गई थी। इस हिसाब से 15 अगस्त 2023 को आजादी की 76वीं वर्षगांठ और 77वां स्वतंत्रता दिवस होगा।
Updated on:
14 Aug 2023 04:08 pm
Published on:
14 Aug 2023 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
