दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव(Delhi Election 2025) से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सभी पार्टियां दिल्ली के चुनावी मैदान में जीतने का दावा कर है। इसी बीच मध्यप्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। राकेश सिंह ने कहा कि, 'इस बार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आना तय है। दिल्ली की जनता ने अरविन्द केजरीवाल की विदाई तय कर दी है। केजरीवाल भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे है। बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल की यात्रा भी कर चुके है। ये अपने झूठ को छुपाने के लिए सरकार पर दोषारोपण करते है।'