
bjp senior leader satyanarayan sattan daughter kanupriya joins congress
mp news: मध्यप्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया सत्तन ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सत्यनारायण सत्तन की बेटी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरु हो गई हैं। सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया सत्तन ने भोपाल में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया सत्तन के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर दी है। एमपी कांग्रेस के आधिकारिक पेज पर की गई पोस्ट में लिखा है- प्रख्यात कवि एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता सत्यनारायण सत्तन की पुत्री कनु प्रिया ने आज मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कनु प्रिया का कांग्रेस परिवार में अभिनंदन किया।
बता दें कि सत्यनारायण सत्तन मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं । सत्यनारायण सत्तन साल 1980 में इंदौर विधानसभा सीट-1 से विधायक रह चुके हैं। तब उन्होंने सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कृपाशंकर शुक्ला को हराया था। सत्तन मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इंदौर की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। सत्यनारायण सत्तन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि भी हैं।
Published on:
17 Feb 2026 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
