6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 नदियों का संगम देशभर में लाएगा खुशहाली, कैच द रैन कैम्पेन में एमपी की कन्हान और गंभीर, सीएम खुश

MP News: सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में जलशक्ति मंत्री ने सूरत में की घोषणा, एमपी की दो नदियों समेत देश की ग्यारह नदियों को जोडऩे का कार्य शुरू...

less than 1 minute read
Google source verification
MP News

सूरत में आयोजित कैच द रेन कैंपेन के दौरान मंच पर एमपी सीएम मोहन यादव तथा अन्य अतिथि.

MP News: दो दशक पहले अटलबिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत की। वाजपेयी सरकार के बाद 10 साल इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने कैच द रेन कैंपेन शुरू किया और देश की ग्यारह नदियों को जोडऩे का कार्य शुरू किया है।

रविवार को सूरत में जल संचय जनभागीदारी अभियान के दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने यह बात कही। उन्होंने कहा, गुजरात में बरसाती पानी को जमीन में संग्रहित करने के लिए 80 हजार बोर तैयार हो चुके हैं, दो लाख से ज्यादा पर सहमति बन चुकी है।

राज्य सरकार 90% पैसा और किसान 10% पैसा खर्च कर जनभागीदारी निभा रहा है। मध्य प्रदेश के 3500 गांवों में 14 हजार बोर की स्वीकृति मिल चुकी है।

प्रवासी भी साथ आए यह खुशी की बात

एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश नदियों का मायका है। राजस्थान के साथ ईआरसीपी समझौता हुआ और इसका सुखद परिणाम जल्द देखने को मिलेगा। कैच द रेन कैम्पेन में प्रवासी भी आगे आए, यह खुशी की बात है। इसमें प्रदेश से निकलकर वहीं खत्म होने वाली कान्हा और गंभीर को भी जोड़ा जाएगा।