
DIGVIJAY SINGH
mp news: अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दिग्विजय सिंह ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर भाजपा संगठन और पीएम नरेन्द्र मोदी की एक तस्वीर शेयर की थी साथ ही भाजपा संगठन की तारीफ भी की थी। इसके बाद से दिग्विजय सिंह चर्चाओं में हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि दिग्विजय सिंह ने भाजपा संगठन की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस संगठन को आईना दिखाया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों की तरफ से इस पर बयान भी सामने आए हैं। इसी बीच चर्चाएं तो यहां तक पहुंच गई कि दिग्विजय सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
इस मामले पर मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह का पार्टी बदलने का फैसला उनका निजी मसला है लेकिन यदि वो भाजपा में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। जगदीश देवड़ा मंदसौर दौरे पर पहुंचे थे वहां पर जब मीडिया ने उनसे दिग्विजय सिंह पर सवाल पूछा तो पहले तो उन्होंने सवाल को टाल दिया लेकिन निजी राय पूछने पर कहा कि यदि दिग्विजय सिंह बीजेपी ज्वाइन करते हैं तो देश की सबसे बड़ी पार्टी में उनका स्वागत है।
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की एक फोटो पोस्ट की थी। उस फोटो में लालकृष्ण आडवाणी कुर्सी पर बैठे हुए थे जबकि नरेन्द्र मोदी एक कार्यकर्ता के तौर पर नीचे फर्श पर बैठे दिख रहे थे। इस फोटो के साथ दिग्विजय सिंह ने लिखा था- भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और मैं इस पार्टी का अनुशासन के मामले में सम्मान करता हूं। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है। उनकी इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और चर्चाएं यहां तक पहुंच गई हैं कि क्या दिग्विजय सिंह पार्टी बदलने वाले हैं?
Published on:
31 Dec 2025 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
