
mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अनियमित व अंशकालीन कर्मचारियों एवं श्रमिकों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच का जन जागरण आंदोलन भोपाल में चल रहा है। रविवार को आंदोलन के दौरान कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 19 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। विधान सभा घेराव के कार्यक्रम का खाका तैयार कर लिया गया है और अब कर्मचारी हर हाल में अपना हक लेकर रहेंगे।
मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि प्रदेश के लाखों दैनिक वेतन भोगी, संगठित एवं असंग्रठित क्षेत्र के श्रमिक 7 माह से संघर्ष कर रहे थे। वेतन वृद्धि का आदेश निरस्त होने के बाद दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को डेढ़ से ढाई हजार रुपए का प्रतिमाह नुकसान हो रहा है। अब न्यायालय ने दैनिक वेतन भोगियों, श्रमिकों के पक्ष में फैसला देकर श्रमिकों के साथ न्याय किया है। अब अनियमित कर्मचारियों के लिए 9 माह का एरियर सहित नया वेतन तत्काल लागू किया जाना चाहिए।
Updated on:
08 Dec 2024 06:52 pm
Published on:
08 Dec 2024 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
