
आईपीएल ऑक्शन (फोटो- IANS)
IPL Auction 2025: विश्व की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग में से एक आईपीएल का ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहा है। रविवार को इसके पहले दिन कई खिलाड़ियों पर बोली लगी जिससे कई बड़े रिकॉर्ड टूट गए। ऑक्शन (IPL Auction 2025) में शामिल खिलाड़ियों में मध्य प्रदेश के घरेलू क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम भी शामिल थे। पहले दिन इनमें से चार खिलाड़ियों पर बोली लगी और चारों को ही अच्छे दामों में खरीदा गया। एमपी के एक खिलाड़ी ने तो ऑक्शन के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रच दिया। आइए, जानते हैं कौन हैं एमपी के ये खिलाड़ी।
इंदौर के रहने वाले वेंकटेश अय्यर ने इस ऑक्शन (IPL Auction 2025) में कई रिकॉर्ड तोड़े। भारतीय टीम के लिए खेल चुके वेंकटेश को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 23 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा, जिससे वे आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाले चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही, वे तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी और सबसे महंगे बिकने वाले ऑलराउंडर भी बन गए हैं।
इंदौर के रहने वाले भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान ने भी अपनी झोली करोड़ों रुपयों से भरी। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। हालांकि पिछली बार उन्हें लखनऊ ने ही 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। आवेश ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुई टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
रीवा के धाकड़ बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 3 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा। पिछली बार उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए छक्के-चौकों की बरसात की थी। उनकी बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये थी, लेकिन डीसी ने उन्हें लगभग 4 करोड़ रुपये में अपने नाम कर लिया।
उत्तर प्रदेश से आकर मध्य प्रदेश की रणजी टीम का हिस्सा बने स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय को राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। वे पिछले तीन साल से मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उन्होंने एमपी की रणजी टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है।
सोमवार को ऑक्शन के दूसरे और आखिरी दिन भी कई खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है, जिसमें मध्य प्रदेश के कुल 11 खिलाड़ी शामिल हैं।
Updated on:
25 Nov 2024 04:42 pm
Published on:
25 Nov 2024 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
