3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Recruitment : युवाओं के लिए खुशखबरी, एक साल में 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रदेश में एक साल के भीतर 1 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से अबतक लगभग 60 हजार पदों पर नियुक्ति हो भी चुकी है।

2 min read
Google source verification
MP Government Job

MP Recruitment : युवाओं के लिए खुशखबरी, एक साल में 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकार की ओर से काम की खबर सामने आई है। दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अलग अलग विभागों में सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रदेश में एक साल के भीतर 1 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से अबतक लगभग 60 हजार पदों पर नियुक्ति हो भी चुकी है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में ये भी कहा कि, मध्य प्रदेश की जनता मेरा परिवार है और मैं सरकार को परिवार की तरह ही चलाने का प्रयास करता हूं। गरीब और मजदूर हमारे लिए भगवान हैं। शासकीय सेवा में आपका चयन उनकी सेवा के लिए हुआ है। गरीब और मजदूर को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, उन्हें काम का स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है।

यह भी पढ़ें- IMD Forecast : खतरनाक होंगे अगले 18 घंटे, भारी बारिश की चेतावनी


अबतक 60 हजार को नियुक्ति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बातें आबकारी, श्रम और सहकारिता विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये भी कहा कि, पिछली 15 अगस्त पर मैंने एक साल में एक लाख पदों पर भर्ती की बात कही थी। ये भर्ती अभियान लगातार चल रहा है। इसी अबियान के चलते अबतक 60 हजार लोगों की नियुक्ति की गई है। 31 जुलाई की नियुक्तियां भी इसमें शामिल हैं। हमारी प्रतिबद्धता रही है कि, पारदर्शिता, ईमानदारी और मेरिट के आधार पर शासकीय सेवा में भर्ती हो। आप सबका चयन मेरिट के आधार पर हुआ है, अत: आप सब बधाई के पात्र हैं। शासकीय सेवा की जिम्मेदारी संभालने के बाद से विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन आपके जरिये ही होगा।

यह भी पढ़ें- चमत्कार : माचिस के बिना ही दीपक जला लेते हैं 104 साल के ये बुजुर्ग संत, VIDEO, हनुमान के हैं परम भक्त


741 को नियुक्ति पत्र बांटे गए

सीएम शिवराज ने कहा कि, प्रदेश, विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रति व्यक्ति आय जो साल 2002-03 में 11 हजार रूपए थी, अब बढ़कर एक लाख 40 हजार रूपए हो गई है। जीएसडीपी 15 लाख करोड़ और प्रदेश का बजट 3 लाख 15 हजार करोड़ का है। वहीं, कार्यक्रम में कुल 741 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र बांटे गए। इसमें आबकारी विभाग के 340 आबकारी आरक्षकों, सहकारिता विभाग के 347 क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर तथा श्रम विभाग के बीमा चिकित्सा पदाधिकारी, फार्मासिस्ट, सहायक ग्रेड 3 और सफाई सेवक के पदों पर कुल 54 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए।