1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में कर्मचारियों के खातों की राशि पर बड़ा फैसला, तय की ब्याज दर

Provident Fund - मध्यप्रदेश में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के खातों की राशि पर अहम फैसला लिया गया है। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों के खाते की शेष राशि पर ब्याज दर तय कर दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Vidyut Mandal Employees Provident Fund Trust fixed interest rate

Provident Fund

Provident Fund - मध्यप्रदेश में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के खातों की राशि पर अहम फैसला लिया गया है। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों के खाते की शेष राशि पर ब्याज दर तय कर दी गई है। कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते की शेष राशि पर वार्षिक ब्याज दर तय की गई है। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए यह कदम उठाया गया है।

मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास की बैठक में इस सहमति बनी। न्यास की 91वीं बैठक में लिए गए निर्णय के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया गया। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास की बैठक में इस मुद्दे पर व्यापक विचार विमर्श के बाद फैसला लिया गया।

यह भी पढ़े : ट्रेन में टॉयलेट के पास बैठने को मजबूर न हों हेडक्वार्टर लौट रहे सैनिक, आइएएस की बड़ी अपील

यह भी पढ़े :संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात, वेतन में 4 से 6 हजार तक की बढ़ोत्तरी, जारी किया आदेश

शेष राशि पर 9.50 प्रतिशत (साढ़े नौ प्रतिशत) वार्षिक दर से ब्याज का भुगतान

न्यास पदाधिकारियों द्वारा जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास के कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते की शेष राशि पर 9.50 प्रतिशत (साढ़े नौ प्रतिशत) वार्षिक दर से ब्याज का भुगतान किया जाएगा। इसी तरह से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रावधिक रूप से 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से भुगतान किया जाएगा।

आदेश में इसके लिए पात्र कर्मचारी, अधिकारी भी रेखांकित किए

मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास के आदेश में इसके लिए पात्र कर्मचारी, अधिकारी भी रेखांकित किए गए हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में सेवारत, दिवंगत अथवा सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों को यह लाभ दिया जाएगा।