28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात, वेतन में 4 से 6 हजार तक की बढ़ोत्तरी, जारी किया आदेश

Increase in salary- मध्यप्रदेश में सरकारी अमले को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 8 May 2025, 10:58 AM IST

Increase in salary of contract employees of Poultry Development Corporation

Increase in salary

Increase in salary- मध्यप्रदेश में सरकारी अमले को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की गई है। वेतन में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए गए हैं जिससे संविदा कर्मचारियों को हजारों रुपए का लाभ होगा। एमपी के कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि वेतन में बढ़ोत्तरी के लिए संविदा कर्मचारियों ने लंबी लड़ाई भी लड़ी थी। कर्मचारियों ने इसके लिए हड़ताल तक की। इसपर विभागीय मंत्री लखन पटेल ने कर्मचारियों को उनकी समस्याओं के निराकारण और मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने संविदा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के आदेश जल्द जारी किए जाने का भरोसा भी दिलाया था।

वेतन वृद्धि के आदेश जारी होने के बाद कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारी प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल का आभार जताने पहुंचे। निगम के संविदा कर्मचारियों ने मंत्री पटेल के निवास पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई और वेतन वृद्धि के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़े : एमपी में पटवारियों के तबादलों पर बड़ा फैसला, सरकार ने बनाई सख्त पॉलिसी

यह भी पढ़े :ट्रेन में टॉयलेट के पास बैठने को मजबूर न हों हेडक्वार्टर लौट रहे सैनिक, आइएएस की बड़ी अपील

पिछले 33 दिनों से कर्मचारियों की चल रही थी हड़ताल

बता दें कि कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारी संविदा नीति 2023 को लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर के नेतृत्व में पिछले 33 दिनों से कर्मचारियों की यह हड़ताल चल रही थी। आखिरकार संविदा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के आदेश जारी कर दिए गए।

आदेश के अंतर्गत संविदा कर्मचारियों के वेतन में खासी बढ़ोत्तरी

आदेश के अंतर्गत संविदा कर्मचारियों के वेतन में खासी बढ़ोत्तरी हो गई है। नए आदेश से सभी पदों पर 4 हजार रुपए से लेकर 6 हजार रुपए तक का लाभ मिलेगा। आदेश जारी किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री लखन पटेल ने संविदा कर्मचारियों को इस बात का भरोसा दिलाया था और अपना वादा उन्होंने पूरा किया। मंत्री पटेल ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण और मांगों को पूरा करने के लिए उचित कदम उठाने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि वेतन वृद्धि के आदेश जल्दी ही जारी किए जाएंगे।