
MP Weather Update: मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट (फोटो सोर्स- Patrika)
MP Monsoon Heavy Rain: मध्य प्रदेश में भादो में मानसून (MP Weather) एक बार फिर आक्रामक और उग्र रूप दिखा रहा है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम और रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है। भोपाल में शुक्रवार को बादलों ने जमकर मेहरबानी दिखाई। सुबह 8.30 से रात 11.30 बजे तक 39 मिलीमीटर (करीब 1.54 इंच) बारिश दर्ज की गई, जबकि अकेले शहर के भीतर 27 मिमी पानी बरसा। देर रात तक बारिश होती रही। वहीं, शनिवार सुबह भी बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए विदिशा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का अंरिंज अलर्ट जारी किया है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम समेत 19 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। राहत यह कि मानसूनी सिस्टम रविवार से बढ़ जाएगा। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी।
बारिश की अलर्ट को देखते हुए शासन ने 5 सितंबर को 7 जिलों में स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मुरैना, भिंड और ग्वालियर जिलों में स्थित स्कूलों में जिला प्रशासन ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। नर्सरी से लेकर 8वीं या 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए छुट्टियां घोषित की गई हैं। कई जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बारिश की संभावित स्थितियों के बीच कलेक्टरों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है। निर्देशों में कहा है कि बारिश से अप्रिय स्थिति न बने, इसके प्रयास पहले से कर लें। तमाम प्रयासों के बावजूद अप्रिय स्थिति बनती भी है तो बधाव एवं राहत से जुड़े काम तेजी से होने चाहिए। बांचों-नदियों में जलस्तर की निगरानी के लिए एक से ज्यादा माध्यम अपनाने को कहा है।
प्रदेश में इस सीजन में 30.3 इंच बारिश वर्ज की जा चुकी है। यह सामान्य (32.12 इंच) से लगभग 7% कम है। 55 में से 23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मऊगंज में सामान्य से 68% और निवाड़ी में 66% ज्यादा बारिश हुई है। उधर, 31 जिले बारिश की कमी से जूझ रहे हैं।
जबलपुर से पानी छोड़े जाने से गौरीघाट में पानी दुकानों तक पहुंच गया है। नर्मदापुरम के सेठानी घाट, खंडवा के ओंकारेश्वर में जलस्तर बढ़ा है। छतरपुर में धसान उफान पर है। शिवपुरी में मड़ीखेड़ा के गेट खुलने से गांवों में अलर्ट है। सीधी में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा है। पन्ना के अमानगंज में मिढ़ासन का जलस्तर बढ़ने से थाना परिसर, अस्पताल में पानी भर गया
Updated on:
05 Sept 2026 07:41 am
Published on:
05 Sept 2026 07:41 am
