27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरे से हुई नए साल की शुरुआत, 5 डिग्री से नीचे रहा रात का तापमान, अब 2 दिन बारिश के आसार

400 मीटर विजिबिलिटी, अधिकतम तापमान में फिर डेढ़ डिग्री की गिरावट

3 min read
Google source verification
capture.jpg

MP Weather News

भोपाल। लंबे समय से कड़ाके की सर्दी का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए साल का पहला और दूसरी दिन सर्दी भरा रहा। नए साल की सुबह कोहरे के आगोश के साथ हुई। सुबह जब लोग नींद से जागे तो शहर में कोहरा छाया हुआ था। यह इस सीजन का पहला कोहरा था। इस दौरान सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक बिजिबिलिटी महज 400 मीटर रह गई थी। मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि इस समय उत्तरी सर्द हवाएं आ रही है, इसके कारण तापमान में गिरावट हुई है।

अगले दो तीन दिन मौसम इसी तरह बना रहेगा। सोमवार को भी तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। तीन दिन बाद तापमान में थोड़ी बढो़तरी होगी, इसके बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। बदलते मौसम का असर यह हुआ कि तापमान में गिरावट हो रही है। रविवार को धूप खिली लेकिन सर्द हवाओं के कारण दिन लोगों को ठिठुरन का अहसास होता रहा।

लोगों को सर्द हवाएं ठिठुराती रही

नए साल की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की सर्दी ने शहर में दस्तक दे दी है। उत्तरी सर्द बर्फीली हवाओं के कारण दिन भर मौसम का मिजाज सर्द रहा। धूप खिलने के बाद भी लोग दिन में सर्दी से परेशान नजर आए, वहीं रात्रि में भी सर्द हवाएं ठिठुराती रही। साल के पहले दिन दो साल बाद इस तरह सर्द शुरूआत हुई है। इसके पहले 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और 2021 में 9.9 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री दर्ज किया गया, शनिवार को अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया था। हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है।

4 डिग्री गिरा पारा

वहीं ग्वालियर शहर में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से हवा उत्तरीय हो गई है। इससे नई साल पर ठंड ने जोर पकड़ लिया और रात का तापमान 4 डिग्री लुढ़ककर फिर 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। नए साल का स्वागत लोगों ने ठिठुरते हुए किया। हालांकि दिन में सुबह से धूप निकली, जिससे दिन के तापमान में 3.3 डिग्री की वृद्धि हो गई और अधिकतम तापमान 21.7 पर पहुंच गया। जिससे दिन में सर्दी से हल्की राहत रही। लेकिन शाम को शहर में कोहरा घिरने लगा और रात में इतना घना हो गया कि दृश्यता 200 मीटर के करीब रह गई। साथ ही हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि सोमवार को तापमान में लगभग दो डिग्री तक की कमी आ सकती है। साथ ही हवा के साथ कोहरा भी रह सकता है।

रात में तेजी से तापमान में कमी

मौसम में आ रहे बदलाव के चलते अब रात के तापमान में तेजी से कमी आने लगी है। इसके चलते अब रात का तापमान 6.8 डिग्री पर आ गया है। वहीं सोमवार को भी यह लगभग दो डिग्री तक कम होने की संभावना बनी हुई है। इससे आने वाले दिनों में अब सर्दी फिर बढ़ेगी।

जनवरी में रंग दिखाएगी सर्दी

इंदौर शहर में भी नए साल के पहले दिन सर्द हवा का जोर रहा। दिन भर हवा उत्तर-पूर्वी चलती रही। इससे गुनगुनी धूप भाने लगी। बीते कई सालों में दिसंबर बिना कोल्ड डे के बीत गया। पारा 10 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन इससे नीचे नहीं गया। पूरे दिसंबर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में असमान उतार-चढ़ाव बना रहा, जिससे सर्दी का रंग नहीं जम सका। जनवरी सर्द रहेगा। आमतौर पर तापमान 5 से 6 डिग्री तक जाता है।

इस सीजन में दिसंबर के आखिरी दिन न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा। अधिकतम 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ का असर है। दो-तीन दिन मौसम सर्द बना रहेगा। हवा में आ रही नमी के चलते सुबह कोहरा होने के आसार हैं। बीते 10 सालों की स्थिति देखें तो दिसंबर में कोल्ड की स्थितियां बनती हैं। इस साल बिना कोल्ड डे के ही दिसंबर बीत गया। 8 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

5 और 6 जनवरी को मावठा गिरने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 5-6 जनवरी को मावठा भी गिर सकता है। इसकी एंट्री जबलपुर से होगी। यह भोपाल के पास तक एक्टिव रह सकता है। ग्वालियर-चंबल में रात का पारा 5 डिग्री के नीचे, तो इंदौर और भोपाल में यह 9 डिग्री तक आ सकता है। मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि ईस्ट एमपी में पानी गिर सकता है। अगर स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनता है, तो तापमान में तेजी से गिरावट होगी। सिस्टम अगर ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है तो ओले भी गिर सकते हैं।