बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि लगातार बढ़ते तापमान के साथ-साथ कई क्षेत्रों में लोगों को हीटवेव से भी जूझना पड़ रहा है। इस बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि आगामी 24 घंटों में भोपाल, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, सिवनी, बालाघाट, मंडला, पन्ना समेत आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है।