आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश में 20 साल में 37 फीसद शराब की दुकानों में बढ़ोतरी हुई है। रेस्टोरेंट और बार में भी जगह बढ़ाने के लिए अब अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। POS मशीन लगाने का फैसला शराब की बिक्री पर नजर रखने के लिए लिया गया है। इससे सरकारी टैक्स में चोरी भी रोकी जा सकेगी। साथ ही, ये भी पता चलेगा कि, किस दुकान से कितनी शराब बिक्री हो रही है। ये पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।