1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बिछेगा नई सड़कों का जाल, नितिन गडकरी ने पास किए 415 करोड़, इन जिलों को होगा फायदा

mp news : केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और उन्नयन के लिए 414 करोड़ 84 लाख रुपए मंजूर किए हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए केंद्र का आभार व्यक्त किया है।

2 min read
Google source verification
mp news

mp news :मध्य प्रदेश में विकास अब और भी तेज गति से दौड़ेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य को बड़ी सौगात देने की स्वीकृति दी है। बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 414 करोड़ 84 लाख रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और उन्नयन को मिली स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस स्वीकृति से सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के महत्वपूर्ण कार्य होंगे। निश्चित ही शिवपुरी और अशोक नगर के साथ अन्य जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा। मध्य प्रदेश के विकास को गति मिलेगी और नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा मिल जाएगी।

414 करोड़ 84 लाख स्वीकृत

बचा दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी और अशोक नगर जिलों में चंदेरी, बामोर कलां, अचरोनी और चंदेरी लिंक बायपास समेत राष्ट्रीय राजमार्ग-346 के खंड (कुल लंबाई 55.80 किमी) चंदेरी-पिछोर रोड के पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन के उन्नयन और निर्माण के लिए 414 करोड़ 84 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-346 (कुल लंबाई 334.55 किलोमीटर) झारखेड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-46 आगरा के साथ अपने जंक्शन से शुरू होता है मुंबई रोजड जो बैरसिया (SH-23), विदिशा (NH-86 एक्सटेंशन), कुरवाई (SH-14), मुंगावली, चंदेरी, पिछोर को जोड़ता है और राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर दिनारा तक लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बोरवेल खुला छोड़ने वालों की अब खैर नहीं, केस तो दर्ज होगा, रेस्क्यू की राशि भी वसूली जाएगी, जानें आदेश

MP-UP इंटर स्टेट कनेक्टिविटी बढ़ेगी

प्रस्तावित परियोजना का विस्तार प्रदेश के शिवपुरी और अशोक नगर जिलों से होकर गुजरता है। इस क्षेत्र में ऐतिहासिक चंदेरी किला और स्थानीय वस्त्र शिल्प कला केंद्र अशोक नगर जिले में स्थित हैं। यह खंड चंदेरी, गोधन, बुढ़ानपुर, बिजरावां, नया गांव, पिपरा अछरौनी, शिवपुरी, हीरापुर, नायगांव और सुजवाहा गांवों से होकर गुजरता है और उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से अंतर्राज्यीय-कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करता है।

पहले भी साढ़े 3 हजार करोड़ रुपए हो चुके हैं पास

परियोजना के क्रियान्वयन से इस खंड पर यातायात सघनता कम होगी और सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि, इससे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए साढ़े तीन हजार करोड़ स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसके अलावा, एक खास स्वीकृति भोपाल-कानपुर इकोनामिक कॉरीडोर को फोरलेन में अपग्रेड करने के लिए भी दी जा चुकी है।