29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश में नहीं मनेगा नए साल जश्न

ओमिक्रॉन के खतरे के कारण सरकार ने फिर सख्त कदम उठा लिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 24 Dec 2021, 1:47 PM IST

hny.jpg

भोपाल. जो लोग नए साल का जश्न मनाने को लेकर काफी दिनों से बेताब थे, उनके लिए अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइड लाइन के अनुसार मध्यप्रदेश में अब नए साल जश्न नहीं मनेगा। ऐसे में केवल सोशल मीडिया पर ही लोग एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दे पांएगे।

मध्यप्रदेश के समीपस्थ जिलों में ओमिक्रॉन की दस्तक और प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए यह साफ हो गया है कि अब मध्यप्रदेश में नए साल का जश्न नहीं मनेगा, क्योंकि कोरोना को लेकर जो नई गाइड लाइन आई है, उसके अनुसार नाइट कर्फ्यू होने से निश्चित ही कोई भी व्यक्ति इस दौरान घर से बाहर भी नहीं नजर आएगा।

रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू
ओमिक्रॉन के खतरे के कारण सरकार ने फिर सख्त कदम उठा लिए हैं। इसके तहत प्रदेश में रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, जिसे लागू भी कर दिया गया है। सरकार ने बीते 17 नवंबर से ही इसे खत्म किया था, जो 37 दिन बाद फिर लौट आया है। वहीं नए साल और क्रिसमस के सेलिब्रेशन पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

स्कूलों में 50% बच्चे ही जाएंगे
सीएम ने कहा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, वैक्सीन का डोज लगवाएं, स्कूल में बच्चे 50 प्रतिशत की संख्या में ही जाएंगे, स्कूल कॉलेज, होस्टल के प्राचार्य, शिक्षक और स्टॉफ अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाएं।

15 के बाद आ सकती है तीसरी लहर
इंदौर शहर के लिए गंभीर खतरा है कि 15 जनवरी के बाद कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। यह आशंका कलेक्टर मनीष सिंह ने गुरुवार को अस्पताल संचालकों और अधिकारियों की बैठक में जताई। कुछ अस्पताल संचालकों को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में ऑक्सीजन प्लांट तैयार कर रिपोर्ट देने कहा।

महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली से खतरा
सीएम ने कहा महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में एक सप्ताह से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, यहां से मध्यप्रदेश में आनाजाना बना रहता है, इसलिए सतर्क रहें।

जिम, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल में दोनों डोज वालों को ही प्रवेश

-अब मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर थियेटर, जिम, कोचिंग क्लासेस, स्वीमिंग पूल, क्लब, स्टेडियम आदि में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जिन्हें दोनों डोज लग गए हैं।

-स्टॉफ को भी दोनों वैक्सीन लगवाना 2 अनिवार्य है। मॉल, मार्केट के दुकानदार स्टाफ स्टाफ दोनों वैक्सीन लगवाएं।

-मास्क न लगाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। 18 साल से ज्यादा उम्र वाले स्टूडेंट्स का वैक्सीनेशन भी सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें : बजने लगी ओमिक्रॉन के खतरे की घंटी, जश्न पर भी लगी पाबंदी, जानें-क्या बोले सीएम शिवराज

चुनाव टालने पर विचार करें, क्योंकि जान है तो जहान है
देश में डेल्मीकॉन (कोरोना के डेल्टा+ओमिक्रॉन वैरिएंट) के बढ़ते खतरे व तीसरी लहर की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से आगामी चुनाव स्थगित करने का अनुरोध किया है। तेलंगाना हाई कोर्ट ने भी राज्य सरकार को क्रिसमस-नए साल पर आयोजित होने वाले जश्न पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें : गहनों से लदे किन्नरों ने मचाई धूम, आकर्षक रूप देखकर दंग रह गए लोग, मुख्य रास्तों पर लगा जाम


वेतन पर खतरा
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को प्रेरित कर कोरोना के दोनों डोज लगवाएं, बिना वैक्सीन वाले कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग