
मध्य प्रदेश में खुलेगा NIA थाना : गृहमंत्री ने बताया- किस शहर से रखी जाएगी देश विरोधी गतिविधियों पर नजर
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए का थाना खोला जाएगा। थाने के कार्यक्षेत्र में पूरा राज्य आएगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि, भोपाल से ही अब देश विरोधी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।
आपको बता दें कि, बीते कुछ दिनों के भीतर मध्य प्रदेश में आतंकी गतिविदियों में बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय जांच एजेसियों की नजरें प्रदेश पर टिकी हैं। इसी के चलते नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी प्रदेश में अधिक सक्रियता दिखा रही है। भोपाल में पीएफआई (PFI) और जेएमबी (JMB) जैसे आतंकी संगठन के कई आरोपी पकड़ा चुके है।
जांच के बाद दर्ज होगी FIR- मिश्रा
इसके अलावा, इंदौर में बुक मामले को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि, डॉ.फरहत खान द्वारा लिखी गई पुस्तक की 24 घंटे में जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश इंदौर कमिश्नर को दिए जाचुके हैं। वहीं, नशीली दवाओं के सेवन पर रोक लगाने के लिए भी सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कलेक्टर की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश के सभी जिलों में एक समिति गठित की जाएगी। समिति में कलेक्टर की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा विभाग, सामाजिक जान कल्याण GST, वन विभाग, औषधि विभाग नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सदस्य शामिल किये जाएंगे।
अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो
Published on:
03 Dec 2022 05:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
