बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने कमलनाथ को गदा और स्मृति चिन्ह भेंट कर जयश्री राम के नारे के साथ प्रदेश से भाजपा को ध्वस्त करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीहोर की जिला पंचायत सदस्य बरैठा, भूपेन्द्र सिंह, राम शंकर मिश्रा और अरूण पाठक ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बजरंग सेना का स्वागत करते हुए कहा आप कांग्रेस का नहीं बल्कि सच्चाई का साथ दे रहे हैं। आज प्रदेश में महाकाल में घोटाला, नर्मदा घोटाला, जहां देखो वहां घोटाला ही घोटाला है। हमें इस संस्कृति के रक्षक बने रहना है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती नौजवान बेरोजगारों की है। इस मौके पर बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा, बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।