5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KBC में भोपाल की ओशीन जौहरी ने जीते 25 लाख रुपए, अब पूरा करेंगी दादाजी का सपना

- केबीसी के 42वें एपिसोड में 13 प्रश्नों के दिए सही जवाब- पहले इंजीनियरिंग छात्रा ने जीते थे छह लाख रुपए

2 min read
Google source verification
oshin_1606203152.jpg

Oshin Johri

भोपाल। बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) में भोपाल की ओशीन जौहरी दिखाई दी थी। मंगलवार 24 नवंबर की रात को 9 बजे केबीसी के 42वें एपिसोड में उन्होंने 13 प्रश्नों के सही जवाब देकर 25 लाख रुपए जीते। बता दें कि राजधानी से केबीसी में 25 लाख रुपए जीतने वाली वह पहली प्रतिभागी है।

फैमिली और फ्रेंड्स ने खिलाई मिठाई

इससे पहले 23 नवंबर की रात 9 बजे केबीसी का 41वां एपिसोड ओशीन जौहरी के साथ प्रसारित किया गया था। ओशीन ने 6 प्रश्नों के जबाव दिए थे और 20 हजार रुपए अपने नाम कर लिए थे लेकिन शो का समय खत्म होने के चलते उस दिन शो वहीं पर खत्म हो गया था। फिर 24 नवंबर को रात 9 बजे के एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट ओशीन जौहरी के साथ हुई। ओशीन ने 25 लाख रुपए जीते और गेम से क्विट किया। ओशीन की फैमिली और फ्रेंड्स ने उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी।

दादा जी का सपना करेंगी पूरा

ओशीन जौहरी का कहना है कि शो में 25 लाख की रकम जीतने के बाद मैं अपने दादाजी जेसी जौहरी के सपने ओल्ड एज होम खोलने को पूरा करुंगी। ओशीन ने कहा कि मेरे जान-पहचान वाले मुझे बधाई देने के साथ फोटो भी क्लिक करवा रहे हैं। वे कह रहे है कि मैं उनके लिए सेलिब्रेटी हूं, क्योंकि वो कभी अमिताभ बच्चन सर से नहीं मिले, लेकिन मैंने उनके साथ इतना समय बिताया।