11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pancreas Cancer: ‘डॉक्टर बने भगवान’…..नस फटने का था डर, लेकिन 30 साल की महिला को किया कैंसर फ्री

Pancreas Cancer: सर्जरी में सबसे बड़ा जोखिम नस के फटने का था। हालांकि आयुष्मान के तहत महिला का सफल इलाज हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
Pancreas Cancer

Pancreas Cancer

Pancreas Cancer: बीएमएचआरसी में पैंक्रियाज (अग्न्याशय) के कैंसर से ग्रसित 30 वर्षीय महिला की जटिल सर्जरी की गई है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार महिला की स्थिति इतनी खराब थी कि वे अपने पैर पर चलने तक में असमर्थ थी।

ऐसे में कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने चार घंटे चली सर्जरी में पोर्टल वेन (खून की नस) तक फैले पैंक्रियाज कैंसर को निकाला। चिकित्सकों ने कहा कि इस सर्जरी में सबसे बड़ा जोखिम नस के फटने का था। हालांकि आयुष्मान के तहत महिला का सफल इलाज हुआ। वे अपने पैरों पर चलकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं।

ये भी पढ़ें: Heavy Rainfall: चक्रवात फिर एक्टिव, 7-8-9 अगस्त को अति भारी बारिश की चेतावनी

4 महीने तक काटे अस्पताल के चक्कर

ऑन्कोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सोनवीर गौतम ने बताया कि महिला बीते 4 महीने से पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रही थी। अन्य अस्पतालों में भी उन्हें ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। जहां बाद में डॉक्टर ने यह कहते हुए ऑपरेशन करने से मना कर दिया कि कैंसर खून की नस पोर्टल वेन तक पहुंच गया है। जिसे निकालना मुश्किल है।

इनमें पैंक्रियाज कैंसर होने की आशंका ज्यादा

-धूम्रपान करने वालों में

-अत्यधिक शराब का सेवन करने वाले लोगों में

-पैंक्रियाइटिस रोगी में

-मोटापे के शिकार लोग और जिनके परिवार में पहले किसी को यही बीमारी हुई हो

पैंक्रियाज कैंसर के ये हैं लक्षण

-पेट में दर्द
-भूख न लगना
-वजन कम होना
-पीलिया होना
-गहरे रंग की यूरिन होना
-खुजली होना
-डायबिटीज नियंत्रित न रहना