
Jitu Patwari - Image X
jitu patwari : प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी के परिवार में शोक हुआ है। उनके काकाजी का निधन हो गया है। प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर काकाजी घनश्याम पटवारी के देहांत की सूचना देते हुए इसपर दुख जताया। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने सभी राजनैतिक कार्यक्रम, बैठकें आदि भी स्थगित कर दी हैं।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने परिवार में शोक की सूचना अपने एक्स हेंडल पर दी। उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित करने की भी जानकारी दी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-
मेरे पूज्य काकाजी श्री घनश्याम जी पटवारी का आकस्मिक निधन हो गया है! मैं दिवंगत आत्मा की मुक्ति के लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूं!
शोक की इस घड़ी में मेरे समस्त दौरे, राजनीतिक कार्यक्रम एवं पूर्व निर्धारित बैठकें आगामी सूचना तक स्थगित रहेंगीं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, एआइसीसी के सचिव व यूपी के इंचार्ज कुणाल चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के काकाजी स्वर्गीय घनश्याम पटवारी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुःखद समाचार है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के काकाजी घनश्याम पटवारी का परिवार मूल रूप से इंदौर के पास बिजावलपुर से संबंधित है। सोमवार को उनका आकस्मिक निधन हो गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के परिवार में मौत की जानकारी मिलने पर पार्टी में शोक पसर गया। अनेक कांग्रेस नेताओं, पूर्व मंत्रियों, कार्यकर्ताओं आदि ने स्वर्गीय घनश्याम पटवारी के देहांत पर दुख व्यक्त किया है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर परिवार में दुखद घटना की सूचना दी। काकाजी के निधन के बाद उन्होंने अपने आगामी सभी राजनीतिक कार्यक्रम, बैठकें और दौरे भी रद्द कर दिए हैं। स्वर्गीय घनश्याम तिवारी का अंतिम संस्कार कहां होगा, इसकी आधिकारिक कुछ ही देर में सामने आएगी।
खबर अपडेट की जा रही है…
Updated on:
17 Aug 2026 10:01 am
Published on:
17 Aug 2026 08:59 am
