
Bhopal E-Bus (3 सिटी स्पेशल रूट्स पर चलेंगी ई-बसें Photo Source- Patrika)
Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने ई-बसों के संचालन को व्यवस्थित करने के लिए शहर के 60 फीसदी हिस्से को तीन अलग - अलग भाग में बनाकर नए रूट बनाए गए हैं। इन रूट पर फिलहाल 20 ई-बसों का संचालन कर लागत और मुनाफे का आकलन किया जाएगा। आगे जाकर जरूरत के हिसाब से और भी बसों का संचालन किया जाएगा।
इस संबंध में बीसीएलएल के सीईओ अंजु अरुण कुमार ने बताया कि, शहर के यात्रियों को बगैर किसी वृद्धि के पुराने किराए पर ही इन रूट पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
-B-35: चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ से आकृति इकोसिटी सलैया, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया, हॉस्पिटल रॉयल मार्केट, पीरगेट, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक, चौराहा, रंगमहल चौराहे, रोशनपुरा, नानके पेट्रोल पंप, मेन रोड नंबर-1, प्रकाश तरण पुष्कर, रेड क्रॉस अस्पताल, बोर्ड ऑफिस मेट्रो स्टेशन चौराहा, एम.पी.नगर मेट्रो स्टेशन, भाजपा कार्यालय, बिट्टन मार्केट, 1100 क्वार्टर, 12 नंबर बस स्टॉप, ईश्वर नगर, तिलक नगर, रोहित नगर, बावड़िया चौराहा, आकृति इकोसिटी सलैया।
-B-36: कोच फैक्ट्री भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1 से बैरागढ़ चिचली, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड तक। द्वारका नगर, कोच फैक्ट्री भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1, पुष्पा नगर, अशोका गार्डन, प्रभात पेट्रोल पंपचौराहा, ओल्ड सुभाष नगर, शांति निकेतन, चेतक ब्रिज तिराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा मेट्रो स्टेशन, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन, भाजपा कार्यालय, सुभाष स्कूल, बिट्टन मार्केट, 1100 क्वार्टर, मनीषा मार्केट, बंसल अस्पताल, चूनाभट्टी चौराहा, मंदाकिनी चौराहा, नयापुरा, ललिता नगर, गेहुखेड़ा, बैरागढ़ चिचली, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड तक।
-B-37: बैरागढ़ ई बस डिपो से नादरा वल्लभ भवन होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा मेट्रो स्टेशन, आईएसबीटी, तक। बैरागढ़ ई-बस डिपो बैरागढ़ मार्किट, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया हॉस्पिटल, रॉयल मार्केट, एलबीएस हॉस्पिटल, शाहजहांनाबाद, भोपाल टॉकीज, नादरा बस स्टैंड, रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर-6, भारत टॉकीज, लेडी हॉस्पिटल, जहांगीराबाद, पीएचक्यू, मालवीय नगर, मिंटो हॉल, बिड़ला मंदिर, वल्लभ भवन, विंध्याचल, जिला न्यायालय, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस चौराहा मेट्रो स्टेशन, चेतक ब्रिज, आईएसबीटी तक।
Updated on:
17 Aug 2026 08:02 am
Published on:
17 Aug 2026 08:02 am
