30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price: आज बढ़ गए हैं डीजल के दाम, पेट्रोल के दाम रहे स्थिर, जानिए कितनी है कीमत

जानिए क्या हैं आज के रेट....
2 min read
Google source verification
Petrol-Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price Today

भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) की ओर से आज डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दामों में 20 से 21 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो पेट्रोल के दाम (Petrol and Diesel) स्थिर हैं। इससे पहले बीते सप्ताह मंगलवार को भी दोनों ईंधन की कीमतों में इतनी की कमी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में देखा जाए तो कच्चे तेल (Crude) Oil) की कीमतों में नरमी बनी हुई है।

जानिए क्या है भोपाल का रेट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में आज यानि 24 सितंबर 2021, दिन शुक्रवार को डीजल की कीमतों में 23 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। भोपाल में आज पेट्रोल 109.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.65 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है. 5 सितंबर को आखरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए थे।

तेल कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक, इंदौर में पेट्रोल 109.67 पैसे प्रति लीटर और डीजल 97.72 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है. तो वहीं जबलपुर में पेट्रोल 109.65 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 97.70 रुपये प्रति लीटर के रेट पर पहुंच गया है. साथ ही ग्वालियर में पेट्रोल 109.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.65 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

जानिए बाकी राजधानियों के हाल

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.19 रुपये जबकि डीजल का दाम 88.82 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये व डीजल की कीमत 96.41रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.62 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.92 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 98.96 रुपये लीटर है तो डीजल 93.46 रुपये लीटर है।

रोज सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। कीमतें

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।