8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल डीजल के दामों में आया उछाल, जानिए क्या है आपके शहर के रेट

Petrol diesel price mp : आज खुले पेट्रोल के दाम बढ़कर 83.78 पैसे प्रति लीटर दर्ज किये गए हैं। आज डीजल के दाम बढ़कर 74.52 पैसे प्रति लीटर दर्ज किये गए हैं।

3 min read
Google source verification
petrol diesel rate today

पेट्रोल डीजल के दामों में आया उछाल, जानिए क्या है आपके शहर के रेट

भोपाल/ देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच मध्य प्रदेश को महंगाई की मार कुछ ज्यादा ही झेलनी पड़ रही है। रोज़ाना पेट्रोल डीजल के दामों में उछाल देशव्यापी समस्या बना हुआ है। वहीं, कुछ दिनों पहले सूबे की कमलनाथ सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ा झटका देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमत पर पांच फीसदी वैट बढ़ाया था। वैट बढ़ाए जाने के बाद प्रदेश में पेट्रोल 2.91 रुपये और डीजल 2.86 रुपये लीटर की सीधी बढ़त हुई। हालांकि, इससे पहले जुलाई माह में केन्द्रीय बजट पैश किये जाने के दौरान केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने पेट्रोल डीज़ल के दामों पर दो दो रुपए एक्साइज़ ड्यूटी और स्पेशल ड्यूटी लगाई थी। उस समय भी एकदम से प्रदेश की जनता की जैब पर 4 रुपये प्रति लीटर का भार बढ़ गया था। वहीं, रविवार को पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पढ़ें ये खास खबर- टूथपेस्ट के ये 4 कलर कोड बताते हैं कि उनमें केमिकल है या नहीं, सेहत पर पड़ता है इसका असर


रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल के दाम

मध्य प्रदेश में आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल डीजल के दामों में उछाल दर्ज किया गया। आज खुले पेट्रोल के दाम बढ़कर 83.78 पैसे प्रति लीटर दर्ज किये गए हैं। जो कल से लेकर आज तक 15 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़े हैं। हालांकि, बढ़े हुए पेट्रोल के दाम देशभर में रिकॉर्ड कायम किये हुए हैं। क्योंकि, इससे पहले प्रदेश ही नहीं देशभर में अब तक पेट्रोल के दामों में इतना उछाल नहीं आया। वहीं, एमपी में आज डीजल के दाम में भी उछाल आया है। आज डीजल के दाम बढ़कर 74.52 पैसे प्रति लीटर दर्ज किये गए हैं। जो बीते तीन दिनों में 20 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़े हैं। वहीं, प्रदेश के मुख्य शहरों में पेट्रोल डीजल के दामों पर नज़र डालें तो, यहां थोड़ा अलग उतार चढ़ाव देखने को मिला है।

पढ़ें ये खास खबर- WhatsApp के इन खास फीचर्स के बारे में जानते हैं आप? इस तरह करें इस्तेमाल


लोगों में बढ़ रही नाराजगी

पेट्रोल डीजल के आसमान छूते दामों पर प्रदेश की जनता भी खासी नाराज नजर आ रही है। लोगों का मानना है कि, महंगाई को कंट्रोल करने में सरकार के सभी प्रयास विफल नजर आए हैं। लोगों का कहना है इसमें केन्द्र और प्रदेश सरकार दोनो ही जिम्मेदार हैं। एक तरफ रोजमर्रा के इस्तेमाल की अन्य चीजें भी खरीदकर आजीविका बसर कर पाना वैसे ही असंभव हो गया है। साथ ही, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम आम व्यक्ति की जेब पर चौतरफा वार कर रहे हैं। भोपाल निवासी रवि कुमार का कहना है कि, प्रदेश और केन्द्र सरकार को पेट्रोल डीजल के दामों पर एक बार फिर गंभीरता से विचार करना चाहिए। ये जनता के साथ पूरी तरह से छलावा किया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का असर ट्रांसपोर्टेशन पर पढ़ता है। जिसका प्रभाव रोजाना की खरीदी जाने वाली हर चीज पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि, अगर ऐसा ही चलता रहा, तो जल्दी ही एक बार फिर जनता विरोध पर उतर आएगी।

पढ़ें ये खास खबर- Running और Walking से सेहत को होते हैं कमाल के फायदे, 90% बीमारियां रहती हैं दूर

(today Petrol diesel rate in bhopal) लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

राजधानी भोपाल में भी आज एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज खुले पेट्रोल के दाम बढ़कर 83.13 पैसे दर्ज किये गए। जो कल से लेकर आज तक 15 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़े हैं। वहीं, शहर के पेट्रोल टेंकों पर आज डीज़ल की कीमतें बढ़कर 73.93 पैसे प्रति लीटर दर्ज की गई है। जो कल से लेकर आज तक 20 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़े हैं। जानकारों की माने तो, पेट्रोल डीजल में आ रहे उतार चढ़ाव का कारण रुपये की कमजोर हालत या मज़बूती है।

पढ़ें ये खास खबर- कड़ाके की ठंड का असर, तेजी से बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मरीज, ये सावधानियां आएंगी काम

(Petrol diesel rate today) एमपी के प्रमुख शहरों में आज के दाम

-भोपालः पेट्रोल-83.13/ डीज़ल-73.93 दाम हैं।


नोटः याद रखें कि, किसी भी शहर के टेंक पर पेट्रोल-डीजल की कीमत एक समान नहीं हो सकती। कारण ये है कि, हमारी ओर से शहर के दाम बताए गए हैं। लेकिन, अलग अलग पेट्रोल टेंक पर पेट्रोल या डीज़ल पहुंचाने में अलग अलग ट्रांसपोर्टेशन चार्ज लगता है, इसलिए हर टेंक पर प्रति लीटर के चार्ज में 2-4 पैसे अंतर होगा।