1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक हेलीकॉप्टर के साथ इस काम का भी दिया लालच, बीजेपी विधायक का सनसनीखेज दावा

Pichor MLA Pritam Lodhi big allegation against Congress

2 min read
Google source verification
Pichor MLA Pritam Lodhi big allegation against Congress

Pichor MLA Pritam Lodhi big allegation against Congress

Pichor MLA Pritam Lodhi big allegation against Congress मध्यप्रदेश में इन दिनों केवल मौसम ही नहीं, सियासत भी सरगर्म है। बीजेपी के एक विधायक के ताजा दावों ने इसे और हवा दे दी है। पिछोर के बीजेपी के विधायक प्रीतम लोधी ने न केवल कांग्रेस नेताओं पर विवादित टिप्पणी की है बल्कि उनके तथाकथित ऑफर्स का भी खुलासा किया है जोकि
चुनाव से पहले उन्हें दिए गए थे। प्रीतम लोधी ने कहा है कि कांग्रेस ने उन्हें एक हेलीकॉप्टर देने के साथ ही एक और बात का लालच दिया था लेकिन उन्होंने साफतौर पर इंकार कर दिया था।

प्रीतम लोधी का यह बड़ा बयान ग्वालियर में तब सामने आया जब वे राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। जयविलास पैलेस से निकलकर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की तो कांग्रेस नेताओं को मगरमच्छ, हिप्पो और अजगर तक कह डाला। यह भी बताया कि चुनाव के पहले कांग्रेस ने उन्हें खूब लालच दिए पर वे नहीं डिगे।

यह भी पढ़ें : Phalodi Satta Bazar – बीजेपी को टेंशन! जानिए एमपी में किसको कितनी सीटें दे रहा फलोदी का सट्टा बाजार

विधायक प्रीतम लोधी ने पूर्व विधायक केपी सिंह को अजगर बताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को प्रीतम लोधी ने मगरमच्छ बताया। उन्होंने दिग्गज कांग्रेसी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को नहीं छोड़ा। प्रीतम लोधी ने दिग्विजय सिंह को हिप्पो करार दिया।

प्रीतम लोधी ने चुनाव के पहले कांग्रेस द्वारा उन्हें लुभावने ऑफर दिए जाने का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चुनाव के पहले कांग्रेसी नेताओं ने उनपर खूब डोरे डाले। कांग्रेस में आने के लिए उन्हें खूब लालच दिए गए लेकिन वे बीजेपी छोड़ने के लिए जरा तैयार नहीं हुए।

प्रीतम लोधी के मुताबिक बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आने के लिए उन्हें जबर्दस्त ऑफर दिया गया था। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें एक हेलीकॉप्टर देने की बात कही। इसके साथ ही कांग्रेस का स्टार प्रचार बनाने का भी ऑफर दिया।

प्रीतम लोधी ने दावा किया कि न वे हेलीकॉप्टर के लालच में आए और ही स्टार प्रचारक बनने के। उन्होंने बीजेपी छोड़ने से साफ मना कर दिया। प्रीतम लोधी के मुताबिक मैंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि स्टार प्रचारक का पद खुद ही रखो, हम बीजेपी में कार्यकर्ता बनकर काम करके ही ठीक हैं।

बीजेपी से निष्कासित हो गए थे लोधी
गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों के पूर्व प्रीतम लोधी को बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया था। एक विवादित बयान के कारण पार्टी से उन्हें बाहर होना पड़ा था हालांकि बाद में उनकी वापसी हो गई और वे पिछोर से चुनाव जीते।