2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपए, जानें कब आएंगे 19वीं किस्त के पैसे

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपए की राशि दी जाती है।

less than 1 minute read
Google source verification
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Samman Nidhi:मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में किसानों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजनाओं में शुमार है। इस योजना से लाखों किसानों को लाभ मिल रहा है।

बता दें मध्यप्रदेश में लाखों परिवार है जो, खेती-किसानी पर ही निर्भर है। पुरुषों के समान महिला किसानों की भी संख्या प्रदेश में ज्यादा है। किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना संचालित कर रही है।

2-2 हजार रुपए की मिलती है राशि

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपए की राशि दी जाती है। मध्यप्रदेश के 80 लाख से ज्यादा किसानों को सालाना 6000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है। इस बार योजना की 19 वीं किस्त मिलने वाली है। जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है। 3 किस्तों में मिलने वाली ये राशि 4-4 महीने के अंतराल पर पात्र किसानों के खातें में डायरेक्ट आ जाती है। इस बार भी इसी नियम को फॉलों किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 'फार्मर रजिस्ट्री' होने पर ही मिलेंगे किस्त के रुपए, तुरंत करें ये काम


कब आएगी 19वीं किस्त

किसानों को अब तक 18 किस्तों का लाभ मिल चुका है। अब 19वीं किस्त की बारी है। ये किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई और इसलिए 19वीं किस्त के चार महीने का समय जनवरी में पूरा हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि जनवरी महीने में 19वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।