4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के आगमन से पहले, 1500 से ज्यादा महिलाओं की 31 टीमें आज करेंगी रिहर्सल

PM Modi in MP: राजधानी भोपाल में महिला शक्ति आज करेगी रिहर्सल, पीएम मोदी के आगमन से पहले महिला महासम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में, 31 मई को जम्बूरी मैदान, भेल भोपाल में होगा महिला शक्ति का महासम्मेलन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 29 May 2025, 10:51 AM IST

PM modi in MP Mahila Mahasammelan

PM modi in MP Mahila Mahasammelan: जंबूरी मैदान भेल में अंतिम चरण में महिला महासम्मेलन की तैयारियां, 31 मई को पीएम मोदी के आगमन से पहले महिला शक्ति आज करेंगी रिहर्सल. ((फोटो सोर्सः एक्स/@PIBInida)

PM Modi in MP: राजधानी के जंबूरी मैदान में 31 मई को होने वाले महासम्मेलन को भाजपा ने महिलाओं को समर्पित किया है। महासम्मेलन के मंच को भी महिलाओं को समर्पित करते हुए पीएम मोदी के साथ पांचों महिला मंत्रियों को मंच साझा कराने की योजना बनाई गई है। अन्य महिला कार्यकर्ताओं की तरह मंत्री भी तय ड्रेस कोड यानी सिंदूरी साड़ी पहने नजर आएंगी।

पीएम की अगवानी में भी महिला सांसद-विधायक, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय की गई है। महिला जनप्रतिनिधि दो जगह स्वागत करेंगी। पहले भोपाल एयरपोर्ट पर और फिर जंबूरी मैदान में।

पुलिस मुख्यालय ने पीएम की सुरक्षा में लगे वाहनों के लिए विभिन्न बटालियन से 60 ड्राइवर मांगे हैं। यह ड्राइवर पीएम के कारकेड में लगे सुरक्षा वाहन चलाएंगे। ड्राइवरों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए है। उधर, आंधी-बारिश के कारण आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं।

रिहर्सल आज

गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर फाइनल रिहर्सल की जाएगी। पीएम मोदी की व्यवस्थाओं में लगीं 1500 से ज्यादा महिलाओं की 31 टीमें रिहर्सल करेंगी। कार्यक्रम की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी डॉ. महेंद्रसिंह सहित अन्य मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: CBSE ने बदला पढ़ाई का पैटर्न, कक्षा दो तक नहीं पढ़ाई जाएगी ABCD…

ये भी पढ़ें: हैवानियत, कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर दी मौत, शव बोरे में भर लगा दी आग, केस दर्ज