11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी ने लॉन्च किया Fit India Movement तो मध्य प्रदेश ने साइकल चलाकर की शुरुआत

ल्दी इंडिया के तहत सबसे पहले मध्य प्रदेश ने फिट रहने के संकल्प को निभाते हुए जगह जगह साइकल रैली का आयोजन किया। मध्य प्रदेश में कहीं आमजन, तो कहीं मंत्री, तो कहीं कलेक्टर फिट इंडिया अभियान को साकार करने की पहल करते नज़र आए।

2 min read
Google source verification
Fit India Movement

PM मोदी ने लॉन्च किया Fit India Movement तो मध्य प्रदेश ने साइकल चलाकर की शुरुआत

भोपालः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को खेल दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में ' फिट इंडिया मूवमेंट ' को लॉन्च किया। पीएम मोदी ने बताया कि, ये अभियान हेल्दी इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम की शुरुआत है। हेल्दी इंडिया के तहत सबसे पहले मध्य प्रदेश ने फिट रहने के संकल्प को निभाते हुए जगह जगह साइकल रैली का आयोजन किया। मध्य प्रदेश में कहीं आमजन, तो कहीं मंत्री, तो कहीं कलेक्टर फिट इंडिया अभियान को साकार करने की पहल करते नज़र आए।


जब मंत्री ने दिलाई स्वस्थ रहने की शपथ

हॉकी के क्षेत्र में विश्वभर में अपना लोहा मनवाने वाले भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को देशभर में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश इंदौर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें खेल मंत्री जीतू पटवारी, संभागायुक्त त्रिपाठी, कलेक्टर जाटव और बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा। मंत्री पटवारी ने साइकल चलाकर रैली में शामिल सभी लोगों को फिट रहने का संकल्प दिलाया।

पढ़ें ये खास खबर- डायबिटीज से पाना है निजात तो रोज़ाना करें ये व्यायाम, शुगर लेवल रहेगा बेलेंस


खेल दिवस पर कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने चलाई साइकिल

वहीं, प्रदेश के अशोकनगर कलेक्टर मंजू शर्मा ने भी इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं के साथ साइकल चलाई। साइकिल पर चलाते हुए कलेक्टर पॉलिटेक्निक कॉलेज से मिलन तिराहा, गांधी पार्क, इंदिरा पार्क, तुलसी पार्क, स्टेशन रोड होते हुए दोबारा गांधी पार्क पहुंचीं। यहां से रैली सीधे माधव भवन पहुंची। जहां कार्यक्रम आयोजित किया गयाथा। खेलों की अहमियत बताते हुए उन्हें जीवन में शामिल करने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ भी किया गया। रैली में कलेक्टर मंजू शर्मा के अलावा विधायक जजपाल सिंह जज्जी समेत स्कूली छात्र छात्राएं और कई सरकारी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।


छात्रों को किया गया साइकल वितरण

इधर, मंदसौर में खेल विभाग द्वारा गांधी चौराहा से स्कूली छात्र छात्राओं की साइकिल रैली निकाली गई। रैली में कलेक्टर और सांसद शामिल हुए। यहां रैली से पहले छात्र-छात्राओं को साइकल वितरण भी किया गया। इसके बाद रैली आयोजित की गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दौबारा गांधी चौराहे पर संपन्न हुई।

पढ़ें ये खास खबर- जीवन से जुड़ी ये चीजें होती हैं हर रिश्ते से ज्यादा खास, चौथी चीज़ के लिए तो इंसान जान भी दे दे


'फिट इंडिया मूवमेंट' के जरिये पीएम का संदेश

आपको बता दें कि, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, 'आज हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में महान स्पोर्ट्सपर्सन मिले थे, आज देश उनको नमन कर रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट के जरिए हमने हेल्दी इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है। सरकार का लक्ष्य न्यू इंडिया में हर नागरिक को फिट करना है।' PM ने कहा कि, 'जरूरत है कि फिट इंडिया को एक आंदोलन बनाया जाए। ऐसा करने से देश के लिए खेलने वाले किलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा।' पीएम ने कहा कि, 'हमारी सरकार ने खेल जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी शर्त है।'


इन हस्तियों ने लिया फिट रहने का संकल्प

कार्यक्रम में कई तरह के खेलों का प्रदर्शन भी किया गया, जिनमें कबड्डी, खो-खो समेत कई देसी खेल शामिल थे। ये वो खेल थे, जिनके बारे में आज की पीड़ी बहुत कम ही जानती है। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल पीएममोदी के अलावा बीजेपी सांसद गौतम गंभीर, मनोज तिवारी, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल थी।