scriptजीवन से जुड़ी ये चीजें होती हैं हर रिश्ते से ज्यादा खास, चौथी चीज़ के लिए तो इंसान जान भी दे दे | Relationship Things related to human life : fourth thing is very imp | Patrika News
भोपाल

जीवन से जुड़ी ये चीजें होती हैं हर रिश्ते से ज्यादा खास, चौथी चीज़ के लिए तो इंसान जान भी दे दे

अगर व्यक्ति के जीवन में ये खास चीजें न हों तो उसके जीवन से जुड़े रिश्ते नातों का भी कोई मोल नहीं रह जाता। इस लेख के माध्यम से हम आपको उन खास चीजों के बारे में बताएंगे और ये भी समझने की कोशिश करेंगे कि, उन्हें व्‍यवस्थित कैसे रखें।

भोपालAug 28, 2019 / 02:13 pm

Faiz

relationship goals

जीवन से जुड़ी ये चीजें होती हैं हर रिश्ते से ज्यादा खास, चौथी चीज़ के लिए तो इंसान जान भी दे दे

भोपालः हर किसी के जीवन में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका कोई मूल्य नहीं होता। ये वो चीजें हैं, जो इंसान के जीवन में बहुत मायने रखती हैं। वो मुल्यवान चीज़ आपके शौख भी हो सकते हैं और कोई व्यक्ति भी। हालांकि, आज हम आपको जीवन से जुड़ी उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इंसान के जीवन में कोई मूल्य ही नहीं है। ये चीजें इंसानी जीवन में रिश्तों से भी ज्यादा खास होती हैं। अगर व्यक्ति के जीवन में ये खास चीजें न हों तो उसके जीवन से जुड़े रिश्ते नातों का भी कोई मोल नहीं रह जाता। इस लेख के माध्यम से हम आपको उन खास चीजों के बारे में बताएंगे और ये भी समझने की कोशिश करेंगे कि, उन्हें व्‍यवस्थित कैसे रखें।

 

इस तरह आपके नाखून हो जाएंगे चमकदार और लंबे, उखड़ने के बाद भी आ जाएगा नाखून

जीवन मूल्‍य

[typography_font:14pt;” >
निजी जीवन में सैद्धांतिक होकर उनका सम्मान करना कई लोगों की मानसिकता होती है। ये अपने जीवन के मूल्यों का कभी सौदा नहीं करते फिर चाहे उनकी जान ही क्यों ना चली जाए। दरअसल, सिद्धांतों से समझौता करने पर हमें हार का एहसास होता है। हार हमेशा नकारात्मक ऊर्जा के साथ हमारे जीवन में प्रवेश करता है। इससे हम जीवन के हर स्तर पर खुद को सबसे निचले पायदान पर पाते हैं। इस तरह की सोच से बचने के लिए जरूरी है कि अपने सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा जाए और समझौता कतई न किया जाए।

 

पढ़ें ये खास खबर- smoking treatement : धूम्रपान छुड़ाने में बेहद कारगर हैं ये घरेलू चीजें, पहले इस्तेमाल से ही हो जाएगा चमत्कार


भरोसा

जब सामने दो रास्ते हों तो किसे चुना जाए? सही और गलत राह में किसी एक को चुनना मुश्किल नहीं है। समस्या तब आती है जब दोनों राहें सही हों। लेकिन उनमें से एक हमारी तकदीर पलटने की ताकत रखती हो। जी, हां! हमारा खुद पर विश्वास इन दो राहों के चयन के समय ही नजर आता है। ऐसी स्थित में हम दूसरों पर तो आसानी से विश्वास कर लेते हैं जबकि, खुद पर विश्वास करना हमारे लिए ही बड़ी चुनौती बन जाती है। मनोचिकित्सकों की मानें तो खुशहाल जीवन के लिए किसी दूसरे के मुकाबले खुद पर विश्वास रखना जरूरी है। कोई भीमार भी तभी ठीक हो सकता है, जब उसे खुद पर विश्वास हो।

Home / Bhopal / जीवन से जुड़ी ये चीजें होती हैं हर रिश्ते से ज्यादा खास, चौथी चीज़ के लिए तो इंसान जान भी दे दे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो