23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में आठ घंटे रहेंगे पीएम मोदी, जानिए मिनिट टू मिनिट प्रोग्राम

पीएम मोदी आज एमपी के दौरे पर रहेंगे। वे आज शहडोल आएंगे और यहां आदिवासियों के बीच ही भोजन करेंगे। पीएम शनिवार को यहां कई घंटे गुजारेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और पकरिया गांव भी जाएंगे।
2 min read
Google source verification
pm_shahdol.png

पीएम मोदी आज एमपी के दौरे पर

भोपाल. पीएम मोदी आज एमपी के दौरे पर रहेंगे। वे आज शहडोल आएंगे और यहां आदिवासियों के बीच ही भोजन करेंगे। पीएम शनिवार को यहां कई घंटे गुजारेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और पकरिया गांव भी जाएंगे।

आदिवासी बाहुल्य शहडोल में पीएम के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पीएम यहां मुख्य रूप से सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे। शहडोल दौरे के दौरान लालपुर मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे।

शहडोल दौरे में ये होंगे मुख्य कार्यक्रम
1. पीएम एक करोड़ आयुष्मान कार्डों के वितरण की करेंगे शुरुआत।
2. पकरिया में लखपति दीदियों, पेसा समिति सदस्यों, फुटबॉल खिलाडिय़ों, जनजातीय प्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा।
3. केंद्र के स्वास्थ्य, जनजातीय कार्य, आयुष मंत्रालय और देश के 17 राज्यों के प्रतिनिधि ऑनलाइन शामिल होंगे।
4. प्रदेश के 20 जनजातीय बहुल जिलों के 89 ब्लॉक के 2 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को सिकलसेल जेनेटिक काउंसिलिंग कार्ड का वर्चुअली वितरण।
5. सिकलसेल ऑपरेशन गाइडलाइन का अनावरण, सिकलसेल पोर्टल, डैशबोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे पीएम।
6. कार्यक्रम का प्रदेश के 25500 से ज्यादा स्थानों पर सीधा प्रसारण।
7. सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन संबंधी फिल्म का प्रदर्शन होगा।
8. पीएम ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे और सामूहिक भोज में भी शामिल होंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम
दोपहर 12.45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से जबलपुर एयरपोर्ट रवाना होंगे
2.15 पर जबलपुर एयरपोर्ट पर आगमन
2.20 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से शहडोल के लालपुर हेलीपैड रवाना
3.15 बजे लालपुर हेलीपैड पर
3.20 बजे लालपुर हेलीपैड से सभा स्थल के लिए रवाना
3.25 बजे लालपुर मैदान पर आगमन होगा
3.30 से 4.45 तक सिकल सेल उन्मूलन मिशन शुभारंभ कार्यक्रम
4.50 से पकरिया गांव के लिए रवाना होंगे
5.00 बजे से शाम 7.00 बजे पकरिया में रहेंगे
7.20 बजे लालपुर हेलीपैड से जबलपुर के लिए रवाना
8.25 जबलपुर एयरपोर्ट आगमन और दिल्ली रवानगी