27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आप किसी भी समय घर बैठे जान सकेंगे अपने शहर का प्रदूषण !

शहर में स्मार्टपोल की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। साथ ही स्मार्टपोल को मोबाइल एप के डैशबोर्ड से जोड़ा जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 18 Oct 2017, 11:00 AM IST

Pollution information

भोपाल। प्रदूषण के नाम पर कई चीजों पर बैन, इससे होने वाली बीमारियों को देखते हुए सावधानी रखने की सलाह आदि के बारे में आपने भी सुना ही होगा। लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा परेशान इस बात की होती है कि उन्हें कैसे मालूम चले की अभी प्रदूषण कम है और वे इस समय का सदूपयोग अपनी सेहत बनाने में कर सकते हैं। जी हां, लोगों को इसी समस्या से निजाद दिलाने के लिए नई कवायद की जा रही है, जिससे लोगों को घर बैठे ही वातावरण में प्रदूषण की मात्रा की जानकारी मिल सके।

दरअसल अब राजधानी की सड़कों पर वाहनों से निकलने वाले जहरीले धुएं और पटाखों से फैलने वाले प्रदूषण का रियल टाइम स्टेटस देखने को मिल जाएगा। इसके लिए स्मार्टपोल की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। स्मार्टपोल को भोपाल प्लस मोबाइल एप के डैशबोर्ड से जोड़ा जा रहा है। इस एप पर आप हवा में मौजूद जहरीली गैसों की जानकारी का हर पल का स्टेटस देख पाएंगे।

फिलहाल 10 नंबर मार्केट और एमपी नगर क्षेत्र को टेस्टिंग में शामिल किया है। यानी अभी आप यहां के प्रदूषण का स्तर जान पाएंगे। धीरे-धीरे सभी स्मार्टपोल की मदद से पूरे शहर की हवा की शुद्धता का पता किया जा सकेगा। हवा के इस प्रदूषण का लाभ दमा रोगियों के साथ बच्चों और वृद्धों को मिलेगा। स्मार्टपोल भोपाल प्लस के डेशबोर्ड पर उन हानिकारक अति सूक्ष्म तत्वों की जानकारी भी देगा, जो आपके आसपास की हवा में मौजूद है।
इस डैशबोर्ड पर्टीकूलर मैटर 2.5 की भी रियल टाइम जानकारी मिलेगी। गौरतलब है कि पीएम 2.5 हवा में मौजूद दूषित सूक्ष्म तत्व होते हैं, जिसके कारण सांस लेने में परेशानी होती है। इसके अलावा संबधित इलाके में वहां के
दबाव, नमीं के स्तर की जानकारी भी मिलेगी।

एनवायरमेंट सेंसर से जनरेट होगी जानकारी:
सीईओ स्मार्टसिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन चंद्रमौली शुक्ला के अनुसार वातावरण में मौजूद हवा में प्रदूषण का स्तर नापने के लिए स्मार्ट पोल पर एनवायरमेंट सेंसर लगाए गए हैं। यह हवा में मौजूद नमीं और अन्य हानिकारक तत्वों की जानकारी एप पर भेजेगा। शहर के मौसम का हाल भी एप पर मौजूद है।

ऐसे देख सकेंगे प्रदूषण का स्तर :
स्मार्टसिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन के भोपाल प्लस एप पर प्रदूषण की जानकारी मिलेगी। एप के होमपेज पर सर्च ऑप्शन को टच करते ही डेशबोर्ड खुलेगा। इस पर ही सारी जानकारियां मौजूद हैं।