24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिछले वर्षों के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण, इस साल 177 दिन हवा दूषित रही

- भोपाल में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ रहा-अभी तक इस साल 177 दिन हवा दूषित रही- राजधानी के लिए अलार्मिंग सिचुएशन - तीन सालों से एक्यूआई लगातार बढ़ रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Nov 2022, 4:26 PM IST

News

पिछले वर्षों के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण, इस साल 177 दिन हवा दूषित रही

शगुन मंगल

भोपाल. जिस तरह देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेकाबू हो गया है। हालात लॉकडाउन जैसे बन चुके हैं तो वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हालात भी कम चिंतनीय नहीं हैं। शहर में बीते 10 दिनों से लगातार वायु प्रदूषण बिगड़ रहा है। शहर के कई इलाकों का स्तर खराब की श्रेणी में बना हुआ है। हालात ये हैं कि, शहर के अस्पतालों में सांस से संबंधित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी आ रही है। पीड़ितों में बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं की संख्या अधिक है।


ये हालात सिर्फ इस बार ही नहीं बने हैं, बल्कि पिछले तीन सालों से लगातार प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक इस साल शहर का एक्यूआई 177 दिन 100 से उपर रहा। यानि हवा की स्थिति चिंताजनक रही। जबकि पिछले साल ये 10 दिन कम रहा। दो साल पहले जहां दो महीने हवा का स्तर अच्छा रहता था, वो अब घटकर एक महीने पर आ गया है। एक्यूआई का आंकड़ा अच्छे से लगातार कम होकर खराब की ओर बढ़ रहा है।


मध्यप्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़े जाहिर कर रहे हैं कि शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सख्त होकर काम करने की जरूरत है। आने वाले कुछ सालों में स्थिति बेहद चिंताजनक हो सकती है।

यह भी पढ़ें- महिला सुरक्षा और अपराधों पर रोकथाम की अनोखी पहल, आपात स्थिति में नजदीकी पेट्रोल पंप पर मिलेगी मदद


पिछले तीन सालों का वायु प्रदूषण का आंकड़ा

श्रेणी (एक्यूआई स्तर) 2020 2021 2022 (कुल दिन)

अच्छा (0-50) (58) (48) (34)
संतोषजनक (51-100) (106) (106) (75)
मध्यम (101-200) (155) (167) (177)
खराब (201-300) (13) (26) (7)
बहुत खराब (301-400) (6) (17) (2)
गंभीर (>;400) (0) (0) (1)
कुल दिन 338 364 296

(मध्यप्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के प्राप्त आंकड़े)

यह भी पढ़ें- इस शहर ने लिया बड़ा संकल्प, अगर साकार हुआ तो देश का सबसे स्वच्छ शहर यही होगा


पर्यावरण परिसर, टी टी नगर, अरेरा कॉलोनी की स्थिति चिंताजनक

राजधानी में 7 अलग-अलग जगह वायु प्रदूषण की मॉनिटरिंग हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा पर्यावरण परिसर, टी टी नगर और अरेरा कॉलोनी का एक्यूआई रहता है। वहीं शहर से सटे हुए मंडीदीप का एक्यूआई भी लगातार खराब की श्रेणी में बना हुआ है।


भोपाल शहर के अलग-अलग 7 इलाकों का एक्यूआई स्तर

पर्यावरण परिसर - 330

टीटी नगर - 252

अरेरा कॉलोनी - 246

हमीदिया रोड - 118

होशांगाबाद रोड - 111

कोलार रोड - 110

गोविंदपुरा - 105


ओपीडी में 30 फीसदी मरीज बढ़े

जेपी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ओपीडी में सांस संबंधित रोगों से आने वाले पीड़ितों की संख्या में इजाफा हुआ है। दीपावली के बाद से ही ऐसे मरीज आना शुरू हो गए थे जिन्हें खांसी, जुकाम, सासं फूलना, सांस लेने में कठिनाई आदि समस्या रही। इसमें खराब वायु प्रदूषण के साथ बदलता मौसम भी एक बड़ी वजह है।

यह भी पढ़ें- बीमारियों से मुक्त जीवन जीना है तो करें योग, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

शहर के आसपास जल रही पराली

सूखीसेवनिया, ईटखेडी, अचारपुरा, रातीबड़, नीलबड़ व अन्य इलाकों सख्ती के बावजूद पराली जलाई जा रही है। इससे भी प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।


क्या कहते हैं जिम्मेदार

एमपीपीसीबी के रीजनल मेनेजर ब्रजेश शर्मा का कहना है कि, हम एक्यूआई बढ़ने के कारणों को पता लगा रहे हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए हमारे प्रयास जारी है। दो दिन छूट्टी होने के कारण अब सोमवार से इस पर काम किया जाएगा।

यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल