24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर ने लिया बड़ा संकल्प, अगर साकार हुआ तो देश का सबसे स्वच्छ शहर यही होगा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नगर निगम कार्यालय से आयोजित हुई जनजागरूकता रैली। एक ही संकल्प हमारा, प्लास्टिक हटाना लक्ष्य हमारा, के नारों से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Nov 2022, 1:26 PM IST

News

इस शहर ने लिया बड़ा संकल्प, अगर साकार हुआ तो देश का सबसे स्वच्छ शहर यही होगा

कटनी. मध्य प्रदेश स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर शासन के निर्देश पर 1 नवंबर से लगातार प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार सुबह 8 बजे क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ नगर निगम के तत्वाधान में नगर निगम कार्यालय से जनप्रतिनिधियों और अधिकारी - कर्मचारियों की मौजूदगी में जनजागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली में शहर से कई आम लोग भी जुड़े।

नगर निगम कार्यालय से आयोजित रैली को महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गो अहिंसा तिराहा, सुभाष चौक, सिल्वर टॉकीज तिरहा, कपड़ा बाजार, रूई बाजार, गांधी द्वार होते हुए पुनः नगर निगम कार्यालय पहुंची।

यह भी पढ़ें- बीमारियों से मुक्त जीवन जीना है तो करें योग, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग


शहरवासियों से प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील

रैली के दौरान महापौर प्रीति संजीव सूरी और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक और निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे द्वारा मार्ग की विभिन्न दुकानों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करते पोस्टर लगाकर व्यवसायियों से अमानक प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा कचरे को निगम के कचरा वाहन में ही देने की अपील की।

यह भी पढ़ें- कार में बंधक बनाकर ले जा रहा था युवक, बचाओ - बचाओ चिल्लाते हुए कार से कूदी लड़की, वीडियो वायरल


कपड़े के बैग बांटे गए

इस दौरान सिल्वर सुभाष चौक, सिल्वर टॉकीज तिरहा, कपड़ा बाजार, जैन मंदिर के सब्जी, नाश्ता होटल सहित अन्य विभिन्न दुकानदारों को कपड़े के बैग प्रदाय किया जाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। रैली के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अमानक कैरी बैग का उपयोग प्रतिबंधित होनें एवं इसका उपयोग न करने, वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु खुले मे कचरा न जलाने का संदेश नागरिकों के मध्य प्रसारित किया गया।

यह भी पढ़ें- दबंगों से परेशान दलित दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में की आत्मदाह की कोशिश, केरोसिन डालकर लगा रहा था आग

अलग अलग विभागों के अफसर हुए शामिल

रैली के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य अवकाश जायसवाल, पार्षद सर्व सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, प्रभा गुप्ता, सुमित्रा रावत, जिला पर्यावरण अधिकारी रविपाल ठाकुर, नगर निगम कार्यपालन यंत्री शैलेष जायसवाल, सहायक यंत्री प्रतीक ज्योतिष प्रदूषण नियंत्रण समेत नगर निगम के सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, आदेश जैन, विक्रांत ब्राम्हण स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, तेजभान सिंह सहित निगम की एम.एस.डब्ल्यू एवं ओम साई विजन की टीम की उपस्थिति रही।