24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार में बंधक बनाकर ले जा रहा था युवक, बचाओ – बचाओ चिल्लाते हुए कार से कूदी लड़की, वीडियो वायरल

-चलती कार में रेप कोशिश-कार में बंधक बनाकर ले जा रहा था युवक-बचाओ - बचाओ चिल्लाते हुए कार से कूदी लड़की-वायरल हो रहा वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Nov 2022, 7:07 PM IST

News

कार में बंधक बनाकर ले जा रहा था युवक, बचाओ - बचाओ चिल्लाते हुए कार से कूदी लड़की, वीडियो वायरल

इंदौर. मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में चलती कार में युवती से दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, एक युवक अपनी कार से युवती को बंधक बनाकर ले जा रहा था। अचानक रास्ते में कार धीमी होने पर युवती बचाओ - बचाओं चिल्लाते हुए कार से कूद गई। इस तरह उसकी आबरू बच सकी। अब दुष्कर्म की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सामने आए वीडियो में एक लड़की पहले तो कार में बचाओ - बचाओ चिल्लाते सुनाई दी। इसी बीच कार की रफ्तार धीमी हुई तो युवती खुद को संभालते हुए कूदकर कार से बाहर निकलती दिखाई देती है। इस दौरान कार चला रहा युवक उसका हाथ पकड़कर अंदर खींचने का प्रयास भी करता है, लेकिन तबतक युवती कार से बाहर आ जाती है। वहीं, पीड़िता के अनुसार, सुनसान जगह पर उसके साथ कार में जबरदस्ती करने की कोशिश की गई है। बाइक सवार दो राहगीरों कार से आवाजें सुनाई देने पर पीछे से ये वीडियो बनाया है। फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- दबंगों से परेशान दलित दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में की आत्मदाह की कोशिश, केरोसिन डालकर लगा रहा था आग

कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा वीडियो इंदौर के पॉश इलाके का है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक शहर के किसी भी थाने में इससे जुड़ी कोई शिकायत नहीं की गई है। वहीं, शहर की पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि, वीडियो में रिकॉर्ड गाड़ी नंबर के आधार पर कार मालिक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मौत के कुएं से जिंदा निकल आया शख्स, छूकर निकल गई मौत, Live Video


एक साल पहले कार बेच चुका है गाड़ी मालिक

गाड़ी पर दर्ज नंबर के रिकॉर्ड के मुताबिक, पुलिस ने छानबीन शुरु की है। आरटीओ रिकॉर्ड के मुताबिक, एक वर्ष पहले वाहन स्वामी अपनी कार बेच चुका है। पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर जांच कर सकती है। जिस जगह का वीडियो बताया जा रहा उस इलाके के आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो कहां का है, इसकीपुष्टि पत्रिका नहीं करता।