24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दबंगों से परेशान दलित दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में की आत्मदाह की कोशिश, केरोसिन डालकर लगा रहा था आग

कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में आए एक दिव्यांग युवक ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Nov 2022, 6:56 PM IST

News

दबंगों से परेशान दलित दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में की आत्मदाह की कोशिश, केरोसिन डालकर लगा रहा था आग

मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में आए एक दिव्यांग युवक ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि, दलित वर्ग से आने वाला दिव्यांग रामसिया दबंगों से परेशान होकर तमाम जगहों पर न्याय की गुहार लगाने के बाद निराश होकर आत्मदाह करने का फैसला किया। दिव्यांग रामसिया ने केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बता दें कि, पीड़िता दलित परिवार बीते दो वर्षों से दबंगों से परेशान है। यही नहीं, दिव्यांग रामसिया ने थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा पर भी पैसे लेकर कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है।


आपको बता दें कि, मुरैना कलेक्ट्रेट में हुए हंगामे से जुड़ा घटनाक्रम जिले के सराय छोला थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले पीपर खेड़ा गांव का है। फरियादी युवक का कहना है कि, वो दो बार एसपी ऑफिस में भी इस संबंध में लिखित आवेदन दे चुका है। लेकिन अबतक प्रताड़ित रने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित रामसिया पहले भी इच्छा मृत्यु के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन दे चुका है। कहीं कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज कलेक्ट्रेट में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।

यह भी पढ़ें- मौत के कुएं से जिंदा निकल आया शख्स, छूकर निकल गई मौत, Live Video


थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

हालांकि, मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर सिविल लाइन थाने ले गई। पीड़ित ने थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा पर पैसे ले देकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि, दिव्यांग युवक रामसिया के दोनों पैर टूटे हुए हैं। दंबग परिवार उसे जीने नहीं दे रहे हैं। उसके साथ मारपीट करता है। दो पक्ष के बच्चों की लड़ाई भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- अवैध खनन रोकना मैनेजर पर पड़ा भारी, क्रेशर संचालक ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- अब चलती ट्रेन में मिलेगा आयुर्वेदिक आहार, दवा और मेकअप किट भी आपकी बर्थ पर मिलेगी

बड़ी खबरें

View All

मुरैना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग