
अब चलती ट्रेन में मिलेगा आयुर्वेदिक आहार, दवा और मेकअप किट भी आपकी बर्थ पर मिलेगी
भोपाल. भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को चलती ट्रेन में ही आयुर्वेदिक आहार मिल सकेगा। यही नहीं, सफर के दौरान यात्री अपनी बर्थ पर रहकर ही दवाएं और मेकअप का सामान तक ऑर्डर कर सकते हैं। यात्री के ऑर्डर पर ट्रेन में तैनात ट्रॉलीमैन ऑर्डर के अनुसार, यात्री की बर्थ पर उसका ऑर्डर किया सामान पहुंचाएगा। सामान के ऑर्डर की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पिलहाल, भारतीय रेलवे ने ये सुविधा भोपाल से गुजरने वाली बेंगलुरू राजधानी, जीटी एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनों में शुरु होगी। सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा दिसंबर से शुरु की जा रही है।
आपको बता दें कि, हाल ही में रतलाम रेल मंडल के साथ साथ कुछ अन्य रेल मंडलों द्वारा इक्का-दुक्का ट्रेनों में 'स्काय शॉप इन ट्रेन' नामक योजना का शुभारंभ किया गया है। पश्चिम-मध्य रेल जोन के प्रवक्ता राहुल श्रीवास्तव के अनुसार, योजना 3 साल पुरानी है, लेकिन कोरोना समेत अन्य कारणों के चलते उस दौरान इसकी शुरुआत नहीं की जा सकी थी। इस बार यात्रियों ने कई मंडलों से चलती ट्रेन में दवाइयां समेत जरूरी सामान और परहेजी खाना उपलब्ध करवाने की मांग है। यही वजह है कि, भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में 'स्काय शॉप इन ट्रेन' योजना को नए कलेवर में दौबारा शुरु करने की तैयारी की जा रही है।
आयुर्वेदिक आहार के फायदे
आयुर्वेद विशेषज्ञ निकुंज शर्मा के अनुसार, आयुर्वेदिक आहार का चलन लगातार बढ़ रहा है। आयुर्वेदिक आहार शरीर की प्रकृति पर आधारित होता है। ये आहार शरीर को बीमारी मुक्त रखने का काम करता है।साथ ही, शरीर को पोषित रखता है।
बर्थ पर पहुंचेगा भोजन
ट्रेनों में मिलने वाले आहार में मंड, पेया, विलेपी और यवागू खिचड़ी का इस्तेमाल होगा। भोजन रेडी टू ईट पेटर्न पर मिलेगा, जो यात्रियों को ऑनलाइन ऑर्डर के बाद उनकी सीट पर ही मिलेगा। यवागू खिचड़ी को हार्ट की बीमारी ही नहीं डायबिटीज से ग्रसित मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल
Published on:
5 Nov 2022, 2:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.